फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Samman Nidhi came in 76 lakh accounts of the state, Shivraj said – Modi is trying for the prosperity of far

MP: प्रदेश के 76 लाख खातों में आई पीएम सम्मान निधि, शिवराज बोले- मोदी किसानों की समृद्धि के लिए प्रयासरत

Thu, 27 Jul 2023 07:27 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 27 Jul 2023 07:27 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में किसान सम्मेलन में पूरे देशभर के किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि के पैसे ट्रांसफर किए। इस किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली शामिल हुए।
 

विज्ञापन
PM Samman Nidhi came in 76 lakh accounts of the state, Shivraj said – Modi is trying for the prosperity of far
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसान सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राजस्थान के सीकर में हुए किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान निवास कार्यालय, समत्व भवन से वर्चुअली शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर के किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त जारी की। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 1,680 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसान कल्याण के लिए कई नई गतिविधियों का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने 1.25 लाख किसान समृद्धि केन्द्र राष्ट्र को समर्पित किए। ये केन्द्र उर्वरक, बीज, उपकरण, मिट्टी परीक्षण जैसी सुविधा उपलब्ध कराने के साथ-साथ किसानों को जागरूक करने और उन्हें शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का कार्य भी करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चौहान ने प्रधानमंत्री की किसान कल्याण गतिविधियों के लिए उनका आभार माना। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर रहे हैं। आज उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की राशि सीधे देश के किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर अन्नदाता की समृद्धि का नव-मार्ग प्रशस्त किया है। उनका प्रदेश और देश के किसानों की ओर से हृदय से आभार।
विज्ञापन


'पीएम किसान समृद्धि केन्द्र' आधुनिक खेती के लिए होंगे उपयोगी
मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में 1.25 लाख 'पीएम किसान समृद्धि केंद्रों' की शुरुआत कर अन्नदाता को ऐसा उपहार दिया है, जिससे किसान को खाद, बीज और कृषि यंत्रों के लिए कहीं और जाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। आधुनिक खेती के लिए की इस केंद्र से जानकारी मिलेगी। 'ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC)' की सुविधा प्रारम्भ होने से अब देश के किसी भी कोने में बैठे किसान को अपनी उपज को बाजार तक पहुँचाना और भी आसान हो जाएगा। ऐसे अभिनव और रचनात्मक प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन है। प्रधानमंत्री मोदी सब्सिडी के रूप में एक बड़ी राशि खर्च कर देश के किसानों को तुलनात्मक रूप से कम दर पर यूरिया उपलब्ध करा रहे हैं, जो अन्य देशों में यूरिया की कीमतों से बहुत कम है। किसानों के कल्याण के निरंतर प्रयास के लिए प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से आभार। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed