फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi

PM Modi in Bhopal: 'यही सही समय है एमपी में निवेश का', GIS में बोले PM; निवेशकों को दिया 'ट्रिपल-T' मंत्र

Mon, 24 Feb 2025 09:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 24 Feb 2025 09:18 PM IST
सार

Global investors summit 2025 bhopal live updates news in Hindi: भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आज पीएम मोदी ने शुभारंभ किया। ये जो 24-25 फरवरी तक चलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 'ट्रिपल T' यानी टेक्सटाइसल, टूरिज्म और टेक्नालॉजी इन तीन नए सेक्टर की भूमिका जोर दिया।

विज्ञापन
Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन आज से होने जा रहा है। दो दिवसीय ये समिट 24-25 फरवरी तक आयोजित होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10.15 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। पीएम 10 बजे राजभवन से निकलेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी समिट को संबोधित भी करेंगे। देश-विदेश से आए नामी उद्योगपतियों को प्रधानमंत्री मोदी एमपी में निवेश के लिए उन्हें प्रोत्साहित करेंगे। साथी समिट में उद्योगपतियों के बीच बैठकर उनकी बातें सुनेंगे।

विज्ञापन

समिट स्थल पर पहुंच रहे उद्योगपति

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
समिट में पहुंचे मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए डेलीगेट्स भोपाल के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुंच रहे हैं। समिट स्थल पर उद्योगपतियों के आने सिलसिला शुरू हो गया है। गौतम अडानी, नादिर गोदरेज, कुमार मंगलम बिड़ला समिट में शामिल होने के लिए भोपाल आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-बसों से प्रवेश

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
ई-बसों से प्रवेश। - फोटो : अमर उजाला
रेडियो कॉलोनी की पार्किंग से ई-बसों से डेलिगेट्स और अन्य लोगों को मानव संग्रहालय प्रवेश कराया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह स्थल के पास जाम की बनी स्थिति

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
सड़क पर लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit in Bhopal: डिपो चौराहा से स्मार्ट सिटी पार्किंग तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का निरीक्षण

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 के आज के कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम मोहन यादव ने एक दिन पहले भी निरीक्षण किया था। रविवार शाम सीएम इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का निरीक्षण करने पहुंचे थे।



सवा घंटे रुकेंगे प्रधानमंत्री, नई नीतियां भी करेंगे लॉन्च 

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
PM modi in Bhopal: समिट में प्रधानमंत्री मोदी करीब सवा घंटे रुकेंगे। समिट में प्रधानमंत्री मध्यप्रदेश सरकार के निवेश को प्रोत्साहित करने वाली 18 से अधिक नई नीतियां भी लॉन्च करेंगे। समिट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री देश-विदेश के नामी उद्योगपतियों के साथ बैठककर उनकी बातें सुनेंगे। साथ ही मध्य प्रदेश में निवेश के लिए उन्हें प्रोत्साहित भी करेंगे। पीएम लाउंज में उनकी कुछ उद्योगपतियों के साथ वन टू वन चर्चा भी हो सकती है। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले राज्य की औद्योगिक और निवेश क्षमता पर तैयार एक शॉर्ट वीडियो फिल्म भी निवेशकों को दिखाई जाएगी।

डिजिटल स्क्रीन, तीन हजार लोगों की बैठने क्षमता वाला हॉल 

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
बनाया गया हॉल। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit in Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए एक बड़ा डोम लगाया गया है। इसमें करीब तीन हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। सामने एक डिजिटल स्क्रीन लगी है। जिसमें एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीर है। इसके ऊपर मध्य प्रदेश जीआईएस और पार्टन कंट्री के लोगों बने हुए हैं। इसी डिजिटल स्क्रीन पर वीडियो और फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 

जीआईएस में पहुंचे गौतम अडानी ने किया निवेश का एलान

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
कार्यक्रम में पहुंचे गौतम अडानी। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit in Bhopal: एमपी के बारे में गौतम अडानी ने बताया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। एमपी में अडानी ग्रुप एमपी सीएम के साथ चल रहा है। इस मौके पर वीडियो मैसेज में अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम  अडानी  ने माइनिंग, स्मार्ट व्हीकल, थर्मल एनर्जी सेक्टर में एक लाख 10 हजार करोड़ निवेश का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इससे  2030 तक एक लाख 20 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से बातचीत के बाद स्मार्ट सिटी, एयरपोर्ट और कोल बेड एरिया में भी एक लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त इन्वेस्ट की बात कही।

जीआईएस: मिनट टू मिनट ये रहेगा कार्यक्रम

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit 2025 Bhopal: सोमवार सुबह 10:10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेन हॉल पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे। 10:12 से 10:15 बजे तक हॉल में लगी डिजिटल स्क्रीन पर तीन मिनट की मध्य प्रदेश-अनंत संभावनाएं पर फिल्म दिखाई जाएगी। 10:15 से 10:17 बजे प्रधानमंत्री मध्य प्रदेश में निवेश लाने और रोजगार के अवसर सृजित करने वाली प्रदेश सरकार की नीतियों को लांच करेंगे। इसके बाद आठ मिनट का 10:25 तक प्रमुख उद्योगपतियों का वीडियो संबोधन जारी किया जाएगा। इसके बाद 10:25 से 10:35 तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संबोधन होगा। 10:35 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन की शुरुआत होगी। 11:15 बजे प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे। 

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
सीएम मोहन यादव। - फोटो : सोशल मीडिया
Global Investors Summit 2025 Bhopal: एमपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव का कहना है, "आज भोपाल के लिए बहुत खास दिन है... कुछ देर बाद प्रधानमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। यह हम सबके लिए खास दिन है, खासकर भोपाल और मध्य प्रदेश के लोगों के लिए... हम दुनिया भर के उद्योगपतियों के साथ एक बड़ा निवेश शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहे हैं। विकास के नए कीर्तिमान रचे जाएंगे। खासकर युवाओं के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 

नरेंद्र सिंह तोमर बोले



मैं समझता हूं कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का भोपाल में होना एक शुभ संकेत है, जिससे इंवेस्टमेंट भी आएगा और हमारे रोजगार की उपलब्धता की जो आवश्यकता है वो पूरी होगी।



मंत्री तुलसी राम सिलावट बोले
मध्य प्रदेश के विकास और उसकी प्रगति के लिए एक नींव रखी गई है। आज देश और विदेश के उद्योगपति यहां आ रहे हैं, हम उनका स्वागत और अभिनंदन करते हैं। देश के प्रधानमंत्री का संकल्प विकसित भारत के सपने को पूरा करेंगे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव जी।


सीएम बोले-  हमारा लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
जीआईएस को संबोधित करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

Global Investors Summit in Bhopal: भोपाल देश की स्वच्छतम राजधानी है। जीआईएस भोपाल की पुरानी छवि को भी बदलेगा। भोपाल के इतिहास में गैस त्रासदी दिखाई देती है। संभावनाओं के अनंत आकाश में आशाओं की ज्योत जलाते हैं तो सभी के आंगर रोशन होते हैं। यही हमारी विरासत भी है। हमारा लक्ष्य देश को विकसित भारत बनाना है। इसके लिए विकसित मध्यप्रदेश बहुत जरूरी है। आगामी पांच वर्ष में राज्य की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की शुरुआत की है। ये उज्जैन, जबलपुर शहडोल ग्वालियर आदि शहरों में हुई है।

एमपी में जल, जमीन समेत उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण
देश के बड़े शहरों में भी रोड शो भी किए गए हैं। विश्व के बड़े देशों में भी हमने मध्यप्रदेश की खासियत को बताया। एमपी में निवेश के बारे में जानकारी दी है। हम 18 नई नीतियां लेकर आएं हैं, जिनका लोकार्पण पीएम मोदी के हाथों होने जा रहा है। इन नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जनविश्वास अधिनियम भी पारित किया गया है। एमपी ने 2025-26 को उद्योग और रोजगार वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। हम अलग-अलग तरह की योजनाओं पर काम कर रहे हैं। एमपी में जल, जमीन समेत उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण है।

हमारे लिए सभी तरह के निवेशक अतिथि
आने वाले समय में सेमीकंडक्टर, पार्क भी बनाए जा रहे हैं। यहां पर पर्यटन की भी असीम संभावनाएं हैं। कई पर्यटक स्थल विकसित किए जा रहे हैं। वन्य जीव पार्क भी पर्यटन को आगे बढ़ा रहे हैं। हमारे लिए सभी तरह के निवेशक अतिथि है। हम सभी पीएम मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं। एमपी में चार मिशन शुरू किए गए हैं। इसमें  सभी विभागों के बीच तालमेल बनाने के लिए काम किया जा रहा है। पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े नदी जोड़ो अभियान की शुरुआत की है। इससे बुंदेलखंड समेत सभी जगह पानी की उपलब्धता होगी।
 

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
जीआईएस में सीएम मोहन यादव का संबोधन। - फोटो : अमर उजाला

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
18 नई नीतियां। - फोटो : अमर उजाल


पीएम मोदी ने प्रदेश की 18 नई नीतियों को रिमोट से लॉन्च किया।

PM modi in Bhopal: संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने समारोह में देरी से आने के लिए माफी मांगी। उन्होंने बताया कि बच्चों की परीक्षाओं का समय और मेरा राजभवन से निकलने का समय एक साथ हो रहा था। इसलिए मैं राजभवन से देर से निकला। मैंने सोचा कि बच्चों के निकलने के बाद ही मैं निकलूं। इस वजह से मैंने स्वयं राजभवन से निकलने में लेट कर दिया। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए पीएम ने कहा कि राजा भोज की नगरी में आज का ये कार्यक्रम बहुत अहम है। इस भव्य आयोजन के लिए  सीएम मोहन यादव जी और टीम को बहुत बहुत बधाई देता हूं।

आज भारत को सोलर पॉवर कहा जाने लगा है
भारत के इतिहास में ऐसा अवसर पहली बार आया है जब पूरी दुनिया भारत के लिए अच्छी संभावनाएं से देख रही है। सभी को भारत से बहुत आशाएं हैं। पिछले कुछ हफ्तों में जो विचार आएं है वो भारत में हर निवेशक के लिए उत्साहवर्धक हैं। यूएन की एक संस्था ने भारत को सोलर पॉवर की सुपरपॉवर कहा है।

पहले लोग मध्य प्रदेश में निवेश करने से डरते थे
भारत का आत्मविश्वास बढ़ रहा है तो राज्यों का भी आत्मविश्वास बढ़ रहा है। जनसंख्या के हिसाब से मध्य प्रदेश भारत का पांचवां बढ़ा राज्य है। कृषि और माइनिंग के हिसाब से भी मध्य प्रदेश बड़ा राज्य है। एमपी में बहुत संभावनाएं हैं। ये एमपी को देश के पांच बढ़े राज्यों ला सकता है। एमपी ने 20 सालों में बड़ा परिवर्तन देखा है। पहले लोग निवेश करने से डरते थे। एमपी ने अब निवेश के मामलों बड़ा स्थान बना लिया है। एमपी आज ईवी के लीडिंग स्टेट में से एक है। एमपी में दो लाख ईवी वाहन पंजीकृत हो गए हैं, जो बड़ी बात है। एमपी निवेश के लिए बड़ा डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।

 



एमपी-मुंबई से जुड़ रहा
एमपी को बड़ा फायदा मिला है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस का बड़ा हिस्सा एमपी से होकर गुजरता है। एमपी मुंबई से जुड़ रहा है। पांच हजार किलोमीटर का सड़क नेटवर्क बन चुका है। लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी के कारण एमपी आगे बढ़ रहा है। एमपी में रेल नेटवर्क का 100 फीसदी इलेक्ट्रिफिकेशन हो चुका है। हवाई नेटवर्क भी यहां सुधारा गया है। यहां की कमलापति स्टेशन को भी मार्डन बनाया गया है।

यहां 31 हजार मेगावाट बिजली पैदा हो रही
एनर्जी सेक्टर के बूम का एमपी को लाभ मिला है। एमपी पॉवर सरप्लस है। यहां 31 हजार मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। इसमें से 30 फीसदी क्लीन एनर्जी है।

बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ का निवेश
बीना रिफाइनरी में 50 हजार करोड़ का निवेश हुआ है। ये एमपी को पेट्रो केमिकल का हब बनाने में मदद करेगा। एमपी में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रियल जोन हैं। पीथमपुर, देवास रतलाम में इंवेस्टर जोन बनाए जा रहे हैं। सभी निवेशकों के लिए बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं हैं।

नदियों जोड़ने से उद्योगों को भी लाभ
उद्योगों के लिए पानी बहुत जरूरी है। इसके लिए एमपी में नदियों जोड़ो अभियान चलाया गया है। यहां की खेती को भी इसका फायदा मिल रहा है। 45 हजार करोड़ रुपये के केन-बेतवा लिंक परियोजना शुरू की गई है। इसके 10 लाख हेक्टेयर जमीन की उर्वरता बढ़ेगी।

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
पीएम मोदी को सीएम मोहन यादव ने भगवान महाकाल की तस्वीर भेंट की। - फोटो : अमर उजाला

बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया
बजट में 12 लाख रुपये की आय को टैक्स फ्री किया गया है। बजट में लोकल सप्लाई चेन के निर्माण में बल दिया गया है, ताकि मैन्युफैक्चरिंग में आत्म निर्भर बन सके। लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनकी सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है।

विकास में बाधा वाले कानून खत्म
एक दशक से बड़े रिफार्म को गति दी जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी इसे गति दी जा रही है। राज्यों के साथ बातचीत की जा रही है। राज्यों के साथ मिलकर बीते सालों में 1500 ज्यादा कानून को खत्म किया गया है। ऐसे कानूनों की पहचान की जा रही है जो विकास में बाधा हैं, ऐसे कानून खत्म किए जा रहे हैं जिनकी  उपयोगिता खत्म हो चुकी है। नए सेक्टर को निजी उद्यमियों के लिए खोला जा रहा है। न्यूक्लियर एनर्जी और लीथियम बैटरी का निर्माण नए क्षेत्रों को निवेश के लिए खोला गया है।

पीएम मोदी ने 'ट्रिपल T' पर दिया जोर
आने वाले दिनों में तीन नए सेक्टर की भूमिका है। टेक्सटाइसल, टूरिज्म, टेक्नालॉजी से जुड़े क्षेत्रों को खोला जा रहा है। इसमें अपार संभावनाएं हैं। एमपी देश की कॉटन कैपिटल है। यहां से 30 फीसदी कॉटन सप्लाई किया जाता है। मेलबरी कॉटन का सबसे बड़ा केन्द्र भी एमपी है। यहां से इसकी सप्लाई बहुत है।

एमपी अजब भी है गजब भी है
नर्मदा के दोनों तरफ आदिवासी क्षेत्रों का विकास है। वन्य क्षेत्रों का भी विकास हो रहा है। हेल्थ एंड वैलनेस के क्षेत्र में बहुत अच्छे से निवेश हो रहा है। स्पेशल वीजा भी दिया जा रहा है। इससे एमपी को भी फायदा मिलेगा।

GIS के 24 और 24 के कार्यक्रम

डिपार्टमेंटल समिट 
  • सुबह 11:45 बजे - शाम 06:30 बजे - टेक इंवेस्ट समिट - हॉल 1
  • सुबह 11:45 बजे - दोपहर 02:00 बजे- नवीन मध्यप्रदेश - समिट हॉल 2
  • शाम 03:15 बजे - रात 07:00 बजे- फीडर सोलराइजेशन समिट: 2000 मेगावाट कुसुम-सी की प्री-बिड - समिट हॉल 2

पार्टनर कंट्री सेशन
  • सुबह 11:45 बजे - दोपहर 12:45 बजे - ग्लोबल साउथ पर सत्र - कॉन्फ्रेंस हॉल
  • दोपहर 12:45 बजे - 01:45 बजे - जर्मनी और मध्यप्रदेश के लिए निवेश रणनीतियों पर सत्र - कंट्री सेशन हॉल
  • शाम 03:30 बजे - 04:30 बजे-  जापान और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक सहयोग पर सत्र - कंट्री सेशन हॉल
थीम आधारित सेशन
  • सुबह 11:45 बजे - दोपहर 12:45 बजे- मॉलिक्यूल टू मशीन (फार्मा और मेडिकल डिवाइसेस) - सेशन हॉल 1
  • दोपहर 01:15 बजे - 02:15 बजे - मानव पूंजी में निवेश (कौशल विकास) - सेशन हॉल 1
  • शाम 04:30 बजे - 05:30 बजे- सड़क अवसंरचना में तेजी: निवेश, नवाचार और संभावनाएं - सेशन हॉल 3

सीआईआई बैठकें
  • शाम 03:00 बजे - 04:00 बजे- सीआईआई राष्ट्रीय कपड़ा और परिधान समिति की बैठक - कॉन्फ्रेंस हॉल
  • शाम 04:00 बजे - 05:00 बजे - सीआईआई राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की बैठक - कॉन्फ्रेंस हॉल
  • शाम 05:00 बजे - 07:00 बजे - विकसित भारत यंग लीडर्स संवाद - कॉन्फ्रेंस हॉल
  • शाम 03:30 बजे - 04:00 बजे - एमओयू सत्र - सेशन हॉल-3

GIS के 24 और 24 के कार्यक्रम
  • दोपहर 01:30 बजे - 02:30 बजे - प्रतिनिधियों के लिए भोजन - डेलीगेट्स डाइनिंग हॉल

सीएम ने की NTPC के चेयरमैन से वन-टू-वन चर्चा

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
NTPC के चेयरमैन से वन-टू-वन चर्चा करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला


भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान NTPC के चेयरमैन एवं एमडी गुरदीप सिंह से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को लेकर बात की गई। विचार-विमर्श के बाद एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। 

ईजीमाई ट्रिप के सीईओ रिकांत पिट्टी से चर्चा

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
ईजीमाई ट्रिप के सीईओ के साथ चर्चा करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन चर्चा में EaseMyTrip के सीईओ और सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी के साथ एक उपयोगी चर्चा की। चर्चा में निवेश के अवसरों, पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और मध्य प्रदेश के यात्रा और आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

मध्य प्रदेश के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
सीएम से मिला टोरेंट पावर प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
टोरेंट पावर प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। में निवेश के अवसरों, ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार और एक स्थायी भविष्य के लिए मध्य प्रदेश के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस चर्चा में जिगीश मेहता, निदेशक (उत्पादन) और ओम प्रकाश नैनवाल, सहायक महाप्रबंधक (भूमि, संपर्क) शामिल रहे।

आदित्य बिड़ला समूह प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
आदित्य बिड़ला समूह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। - फोटो : अमर उजाला
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदित्य बिड़ला समूह के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक साथ बैठक की। इस वार्ता में सतीश पई, एमडी, हिंडाल्को, एचके अग्रवाल, एमडी, ग्रासिम और थॉमस चेरियन, एमडी, एस्सेल माइनिंग शामिल हुए। इस चर्चा में मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक विकास और व्यवसाय उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आचार्य बालकृष्ण से भी निवेश पर चर्चा

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भेंट कर प्रदेश में निवेश के संबंध में सार्थक चर्चा की।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर गौतम अडानी से हुई चर्चा

Global Investors Summit 2025 Bhopal Live Updates PM Modi Gautam Adani Mohan Yadav News in Hindi
गौतम अडानी से वार्ता करते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट वन-टू-वन चर्चा में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर बात हुई। मध्यप्रदेश की अपार संभावनाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed