फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Global Investors Summit 2025 CM Mohan Yadav Announcement Madhya Pradesh Economy To Double in Five Years

Global Investors Summit 2025: ‘पांच साल में दोगुनी होगी मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था’ CM मोहन यादव का बड़ा एलान

Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Feb 2025 11:03 AM IST
सार

Global Investors Summit 2025: समिट को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास में लगातार आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास की अवधारणा दी है। ये दर्शाता है हर क्षेत्र में विकास की असीम संभावनाएं हैं।
 

विज्ञापन
Global Investors Summit 2025 CM Mohan Yadav Announcement Madhya Pradesh Economy To Double in Five Years
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश की सबसे स्वच्छ राजधानियों में से एक है और इसे और अधिक विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सीएम ने बताया कि आने वाले पांच वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, "हम 18 नई नीतियों को लेकर आए हैं, जिनका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि पहले भोपाल को गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब यह उद्योगों के लिए भी पहचाना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश और उद्योग के लिए बड़े कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में निवेश बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। निवेशकों को अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए 6 नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास किया जाएगा और 20 नए औद्योगिक पार्कों की आधारशिला रखी जाएगी। उन्होंने कहा, "हम 2025 को उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देने का वर्ष बना रहे हैं। प्रदेश में निवेशकों के लिए असीम संभावनाएं मौजूद हैं।"

बिजली और पर्यटन क्षेत्र में भी मजबूत कदम
सीएम मोहन यादव ने बिजली उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "मध्य प्रदेश एक सरप्लस स्टेट है और यहां बिजली की कोई कमी नहीं है।" पर्यटन के क्षेत्र में भी अपार संभावनाएं बताते हुए उन्होंने कहा कि राज्य विभिन्न क्षेत्रों में एक बेहतर दृष्टिकोण को आकार दे रहा है, जिससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आर्थिक प्रगति
सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि "उनके नेतृत्व में देश की आर्थिक प्रगति तेजी से हो रही है। पीएम का दृष्टिकोण समृद्धि के नए द्वार खोल रहा है, जिससे मध्य प्रदेश को भी फायदा मिल रहा है।" मध्य प्रदेश को निवेश, उद्योग, बिजली और पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इन योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से प्रदेश एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में उभरेगा।

पीएम मोदी को सीएम यादव ने महाकाल मंदिर का चित्र भेंट किया
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के भोपाल में पहली बार हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने स्मृति चिन्ह के रूप में भोपाल की प्रसिद्ध जरी जरदोजी कला से निर्मित महाकाल मंदिर का चित्र भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed