फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   PM Modi Cabinet Ministers from MP Jyotiraditya Scindia to Durga Das Uikey Net Worth Income Full Details

MP News: मोदी 3.0 में एमपी में पांच मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया सबसे अमीर और दुर्गादास उइके सबसे गरीब मंत्री

Mon, 10 Jun 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 10 Jun 2024 04:54 PM IST
सार

MP News: मध्य प्रदेश के पांच लोग मोदी कैबिनेट में मंत्री बने हैं। इनमें तीन कैबिनेट और दो राज्य मंत्री हैं। इस बार सिर्फ दो पुराने चेहरों को रिपीट किया गया है। बाकी तीन नए लोगों को मोदी कैबिनेट में मौका दिया गया है। आइए जानते है कि इन पांच मंत्रियों में सबसे अमीर कौन है?

विज्ञापन
PM Modi Cabinet Ministers from MP Jyotiraditya Scindia to Durga Das Uikey Net Worth Income Full Details
किसके पास कितना धन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदी 3.0 कैबिनेट में मध्य प्रदेश से पांच मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें तीन नए मंत्रियों को जगह मिली है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और विदिशा से सांसद शिवराज सिंह चौहान, धार से सांसद सावित्री ठाकुर और बैतूल-हरदा संसदीय सीट से सांसद दुर्गादास उइके है। वहीं, गुना शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और टीकमगढ़ से सांसद वीरेंद्र खटीक को दोबारा मौका मिला है। पांच मंत्रियों ने रविवार शाम को मंत्री पद की शपथ ली। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार बैतूल से सांसद दुर्गादास उइके सबसे गरबी मंत्री है। जाने प्रदेश से सबसे अमीर मंत्री कौन है? 

विज्ञापन


डीडी उईके सबसे गरीब मंत्री 
संपत्ति के मामले में बैतूल-हरदा सीट से सांसद 58 वर्षीय दुर्गादास उइके सबसे पीछे हैं। दूसरी बार के सांसद उइके मोदी कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने हैं। उन्होंने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह संघ से जुड़े रहे हैं। वह शिक्षक की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए। आदिवासी वर्ग से आने वाले उइके ने एमए तक पढ़ाई की है। उनकी कुल संपत्ति 1.84 करोड़ रुपए हैं। उन पर 11 लाख रुपए की देनदारी है।
विज्ञापन


वीरेंद्र खटिक की उम्र सबसे अधिक
मध्य प्रदेश के पांच मंत्रियों में आठ बार के सांसद वीरेंद्र खटीक सबसे बुजुर्ग और गरीब मंत्री है। खटीक 70 साल के है। वह तीसरी बार मोदी सरकार में मंत्री बने हैं। वीरेंद्र खटिक दलित वर्ग से आते है। बुंदेलखंड में बड़ा दलित वोट बैंक है। खटीक चार बार सागर और चार बार टीकमगढ़ से सांसद चुने गए। पीएचडी डिग्री होल्डर खटीक की संपत्ति 2.88 करोड़ रुपए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराज सबसे प्रभावशाली मंत्री 
65 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मोदी कैबिनेट में पहली बार मंत्री बने हैं। मध्य प्रदेश के चार बार के मुख्यमंत्री रहे शिवराज चौहान विदिशा से छठवीं बार सांसद चुने गए है। आठ लाख से ज्यादा वोटों से जीतकर शिवराज ने देश में तीसरी बड़ी जीत दर्ज की है। उनका प्रदेश की राजनीति में बड़ा प्रभाव है। फिलास्पी में एमए शिवराज को प्रदेश में मामा के नाम से जाना जाता है। उनकी कुल संपत्ति 3.15 करोड़ रुपए है। उन पर कोई कर्ज नहीं है।  

सावित्री ठाकुर अकेली महिला मंत्री
प्रदेश से भाजपा की 6 महिला सदस्य संसद पहुंची है। इसमें दूसरी बार सांसद बनी 46 वर्षीय सावित्री ठाकुर को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। सावित्री ठाकुर को संघ परिवार के करीबी होने का फायदा मिला है। आदिवासी वर्ग से आने वाली सावित्री ठाकुर 12वीं पास है। मोदी कैबिनेट में जगह देकर भाजपा ने मालवा में महिला और आदिवासी वर्ग को साधने का प्रयास किया है। सावित्री ठाकुर की कुल संपत्ति 5.31 करोड़ रुपए है। 69 लाख रुपए से अधिक की देनदारी है। 


ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर मंत्री
गुना-शिवपुरी से सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट में दूसरी बार मंत्री बन रहे है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीबी है। 53 वर्षीय सिंधिया ग्वालियर राजघराने से आते हैं। उन्होंने  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री ली है। 2019 में सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइंन की। इसके बाद पार्टी ने उनको राज्यसभा भेजा और केंद्र में मंत्री बनाया। उनके पास 40.1 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वहीं, सिंधिया परिवार के पास 424.77 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed