फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri got Y category security

Bhopal: पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली Y श्रेणी की सुरक्षा, एमपी पुलिस ने सभी राज्यों को लिखा पत्र

Wed, 24 May 2023 07:58 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 24 May 2023 07:58 PM IST
सार

धीरेंद्र शास्त्री अब Y श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इस संबंध में सभी राज्यों को भी पत्र लिखा गया है। शास्त्री को धमकी मिलने के बाद पीठाधीश्वर महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Peethadhishwar Dhirendra Krishna Shastri got Y category security
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम के चर्चित कथा वाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। धीरेंद्र शास्त्री अब Y श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। धमकी मिलने के बाद पीठाधीश्वर महाराज की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस के कानून व्यवस्था और सुरक्षा आईजी की तरफ से आदेश जारी किए गए। इस संबंध में सभी राज्यों को भी पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


बता दें बिहार के आईपीएस ने धीरेद्र कृष्ण शास्त्री को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग की थी। इस संबंध में आईपीएस अरविंद पाडेय ने ट्वीट किया था। हाल ही धीरेंद्र शास्त्र बिहार गए थे। जहां उनके दर्शन के लिए लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा था।
विज्ञापन


Y श्रेणी की सुरक्षा में एक या दो कमांडो और पुलिस कर्मियों सहित आठ जवान सुरक्षा में हरपल तैनात रहते हैं। इस सुरक्षा कवच को तोड़ पाना किसी के लिए आसान नहीं होता। इसमें सुरक्षा के रूप में दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) भी होते हैं। भारत में Y श्रेणी की सुरक्षा कई लोगों के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा लेने का ये है तरीका
भारत में वीवीआईपी लोगों को कई सुरक्षा एजेंसी सिक्योरिटी देती हैं। इसमें एसपीजी (SPG), एनएसजी (NSG), आईटीबीपी (ITBP) और सीआरपीएफ (CRPF) जैसी एजेंसी शामिल हैं। व्यक्ति अपने ऊपर खतरे की आशंका जताते हुए सुरक्षा के लिहाज से सरकार को एप्लीकेशन देता है। इसके बाद एजेंसी खतरे का अंदाजा लगाती है और उसके बाद ही सुरक्षा तय की जाती है। गृह सचिव और डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी तय करती है कि किस व्यक्ति को कौन सी सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed