फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Patwari surrounded BJP regarding the incident in Mhow and Bairasia, said- BJP leaders are involved in the crim

Mp: महू और बैरसिया में हुई घटना को लेकर पटवारी ने BJP को घेरा, बोले-अपराध में BJP नेता शामिल, VD ने दिया जवाब

Fri, 13 Sep 2024 08:01 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 13 Sep 2024 08:01 PM IST
सार

जीतू पटवारी ने महू और बैरसिया मामले में बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में बीजेपी के नेता शामिल है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब देते हुए कहा है कि पटवारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं।

विज्ञापन
Patwari surrounded BJP regarding the incident in Mhow and Bairasia, said- BJP leaders are involved in the crim
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में हो रही लगातार घटनाओं को लेकर पीएससी के जीतू पटवारी ने बीजेपी को निशाने पर लिया है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए जमकर निशना साधा है। पटवारी ने महू और बैरसिया मामले में बीजेपी को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराध में बीजेपी के नेता शामिल है। दोनों मामलों में  उच्च स्तरीय जांच की जाए। महू की घटना के पीछे भाजपा नेताओं के रिश्तेदार के नाम आए हैं। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह दूसरे भाजपा नेताओं के रिश्तेदार है और कार्यकर्ता के नाम इस घटना में सामने आए हैं यह कैसे मैसेज है? जीतू पटवारी कि बयान का बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जवाब देते हुए कहा है कि पटवारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन



आरोपी के भाजपा नेताओं के साथ गहरे संबंध
जीतू पटवारी ने कहा कि बैरसिया घटना के मुख्य आरोपी के भाजपा नेताओं के साथ गहरे संबंध है। नेताओं के साथ फोटो भी वायरल हो रही है। आरोपी अरमान मंसूरी भाजपा के पूर्व विधायक भक्तपाल सिंह राठौड़ के परिवार के करीबी है । इतना ही नही पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर से भी करीबी रिश्ते है। दो दर्जन से अधिक बच्चियों की अश्लील फोटो विडियो बनाने का संदेह है। इस पर उचित जांच की जाए। 
विज्ञापन


कुर्सी बचाने झूठ बोल रहे पटवारी
जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि जीतू पटवारी अपनी कुर्सी बचाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। सरकार को आपके सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है। बीजेपी की सरकार में आरोपी बच नहीं सकते। बीजेपी सरकार में कानून, कानून की तरह ही काम करता है। जिन्हे झूठ बोलना है उनका क्या कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बैरसिया इलाके में रहने वाली 14 और 15 साल की तीन किशोरियां स्कूली छात्राएं हैं। इसी इलाके में रहने वाले तीन युवकों अरमान लाला, जीशान और अनस इन लड़कियों को सोशल मीडिया पर फॉलो कर रहे थे। उसके बाद तीनों युवक छात्राओं पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगे। छात्राओं ने जब मिलने से इंकार किया तो युवक उनके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने लगे। तीनों लड़कियों के साथ यह सिलसिला करीब दो से तीन महीने से चल रहा था। जिसके बाद डरी-सहमी छात्राओं ने इसकी शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जीशान और अनस के खिलाफ छेड़छाड़, ब्लैकमेल, आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed