{"_id":"64199f7597cd4d99aa038f68","slug":"paper-leak-courier-company-employee-sold-ielts-question-paper-for-one-lakh-two-arrested-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Paper Leak: कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने एक लाख में बेचा था आईईएलटीएस का प्रश्न-पत्र, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Paper Leak: कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने एक लाख में बेचा था आईईएलटीएस का प्रश्न-पत्र, दो गिरफ्तार
Tue, 21 Mar 2023 05:43 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Tue, 21 Mar 2023 05:43 PM IST
सार
इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईईएलटीएस) का प्रश्न-पत्र एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने एक लाख रुपये में बेचा था। दो फरवरी को कूरियर कंपनी के कर्मचारी और ड्राइवर ने ये पर्चे बेचे थे।
विज्ञापन
paper leak
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विषय को लेकर होने वाली परीक्षा इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम (आईईएलटीएस) का प्रश्न-पत्र एक कूरियर कंपनी के कर्मचारी ने एक लाख रुपये में बेचा था। दो फरवरी को कूरियर कंपनी के कर्मचारी और ड्राइवर ने ये पर्चे बेचे थे, जबकि 11 फरवरी को परीक्षा होने के बाद परीक्षा आयोजित करने वाली एमपी नगर की संस्था को पेपर लीक होने की बात पता चली।
इस मामले में कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। कंपनी के डिलीवरी बॉय और वाहन चालक सहित चार के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में डिलीवरी ब्वॉय और कूरियर कंपनी का वाहन चालक शामिल है।
आधे घंटे के लिए पेपर के बंडल ले लिए थे
मामले की जांच में खुलासा हुआ कि राजधानी की लालघाटी स्थित निजी कूरियर कंपनी के कर्मचारी और ड्राइवर को पेपर लीक करने वाले गिरोह ने एक लाख रुपये देकर आधे घंटे के लिए पेपर का बंडल ले लिया था। कोहेफिजा पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। हालांकि, अभी पेपर लीक करने वाले गिरोह का पता नहीं चल सका है। एक नाम सामने आया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरोह की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
आधे घंटे में लौटाया बंडल
कोहेफिजा थाने के उप निरीक्षक बीएस पवार ने बताया कि पेपर ले जाने और आधे घंटे बाद वापस करने वाले गिरोह ने ही पेपर लीक किया है। हालांकि यह गिरोह कहां का रहने वाला है। परीक्षा देने वाले छात्रों को कितने में पेपर बेचा, कितने छात्रों ने गिरोह से पेपर खरीदा, यह जांच के बाद खुलासा होगा।