Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Paddy procurement scam: EOW tightens its grip on Shakuntala Devi Rice Mill of Seoni, 38 FIRs registered agains

धान उपार्जन घोटाला: सिवनी की शकुंतला देवी राइस मिल पर EOW का शिकंजा, अब तक 145 व्यक्तियों पर 38 FIR दर्ज

Wed, 26 Mar 2025 07:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Wed, 26 Mar 2025 07:56 AM IST
सार

धान उपार्जन घोटाले में ईओडब्ल्यू ने सिवनी की शकुंतला देवी राइस मिल के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। अब तक आठ जिलों की 38 समितियों पर 145 व्यक्तियों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज हुई है। प्रदेश भर में धान उपार्जन में 50 हजार क्विंटल की हेराफेरी उजागर हुई है। 

विज्ञापन
Paddy procurement scam: EOW tightens its grip on Shakuntala Devi Rice Mill of Seoni, 38 FIRs registered agains
सिवनी जिले की शकुंतला राइज मिल पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में धान उपार्जन घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में सिवनी जिले की शकुंतला देवी राइस मिल के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जांच में पाया गया कि इस मिल में 3184 क्विंटल धान/चावल की गड़बड़ी हुई और 2297 क्विंटल चावल विभिन्न राज्यों (हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा) से लाया गया था। इस मामले में राइस मिल के मालिक दीपक अग्रवाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है।प्रदेश के बालाघाट, सतना, सीधी, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना और सिवनी जिलों में धान उपार्जन में 50,000 क्विंटल की हेराफेरी का मामला सामने आया है। EOW की जांच में 8 जिलों की 38 समितियों के 145 व्यक्तियों पर 38 FIR दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर जांच जारी, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
बता दें, धान उपार्जन घोटाले की ईओडब्ल्यू ने गहराई से जांच शुरू कर दी है। धान उपार्जन और मिलिंग में हुई अनियमितताओं को लेकर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। इससे पहले भी राज्य में कई धान उपार्जन घोटाले सामने आ चुके हैं, जिनमें विभिन्न सहकारी समितियों और व्यापारियों की संलिप्तता पाई गई थी। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का कहना है कि यह जांच प्रदेशव्यापी स्तर पर जारी रहेगी और दोषियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने 
शकुंतला देवी राइस मिल की जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यहां पर 3184 क्विंटल धान/चावल की कमी पाई गई। मिल में 4594 बोरियों में 2297 क्विंटल चावल अन्य राज्यों से लाया गया था। इसके अलावा बालाघाट जिले की एक अन्य राइस मिल से 28,590 किलोग्राम चावल से भरा वाहन जब्त किया गया। इस घोटाले के चलते प्रशासन अब प्रदेशव्यापी जांच अभियान चला रहा है, जिसमें उपार्जन केंद्रों और सहकारी समितियों की गतिविधियों की सख्ती से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों की समितियों पर हुई FIR दर्ज
EOW ने जिन समितियों पर अपराधिक मामला दर्ज किया है, उनमें बालाघाट, सतना, मैहर, डिंडोरी, सागर, पन्ना और सिवनी जिलों की समितियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed