{"_id":"607db2da8ebc3ec35d05518d","slug":"oxygen-crisis-shivraj-furious-when-mps-tankers-were-stopped-in-other-states-said-this-is-unfair-and-also-a-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन संकट: दूसरे राज्यों में मप्र के टैंकर रोके जाने पर भड़के शिवराज, बोले यह अनुचित और अपराध भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन संकट: दूसरे राज्यों में मप्र के टैंकर रोके जाने पर भड़के शिवराज, बोले यह अनुचित और अपराध भी
Mon, 19 Apr 2021 10:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:12 PM IST
सार
- दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कार्रवाई का आग्रह
- अकारण रोकना मरीजों की जान से खिलवाड़
विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan
- फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan
विस्तार
मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ऑक्सीजन टैंकरों को दूसरे राज्यों में रोके जाने पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं, संकटकाल है। ऐसे में ऑक्सीजन संजीवनी है। फिर भी कुछ राज्यों के अधिकारी ऑक्सीजन के टैंकर्स रोक रहे हैं, जो अनुचित है और अपराध भी है।
विज्ञापन
बता दें मध्यप्रदेश को गुजरात से खासकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर इकाई से ऑक्सीजन के टैंकर भेजे जा रहे हैं। महाराष्ट्र से भी इसकी आपूर्ति हो रही है। ऐसे में टैंकरों को चेकिंग के नाम पर रोका जा रहा है।
विज्ञापन
इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट कर इस पर सख्त आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश के ऑक्सीजन टैंकर्स को अन्य राज्यों में कुछ अधिकारियों द्वारा रोका गया। इससे समय बर्बाद होता है और इस दौरान कुछ मरीजों की जान जाने का खतरा बना रहता है। मैं राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूँ कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो संजीवनी ऑक्सीजन के टैंकर्स को अकारण रोक रहे हैं।'
विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan says officers of other states are stopping oxygen tankers bound for the states; appeals to CMs of other states to take strict action against the officers stopping the tankers without any reason. pic.twitter.com/7Y0j4JBBHe
— ANI (@ANI) April 19, 2021
