फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   oxygen crisis: Shivraj furious when MPs tankers were stopped in other states, said- this is unfair and also a crime

ऑक्सीजन संकट: दूसरे राज्यों में मप्र के टैंकर रोके जाने पर भड़के शिवराज, बोले यह अनुचित और अपराध भी

Mon, 19 Apr 2021 10:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 19 Apr 2021 10:12 PM IST
सार

  • दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कार्रवाई का आग्रह
  • अकारण रोकना मरीजों की जान से खिलवाड़

विज्ञापन
oxygen crisis: Shivraj furious when MPs tankers were stopped in other states, said- this is unfair and also a crime
Shivraj Singh Chauhan - फोटो : instagram/Shivraj Singh Chauhan

विस्तार

मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य के ऑक्सीजन टैंकरों को दूसरे राज्यों में रोके जाने पर सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि संक्रमण की विषम परिस्थितियां बनी हुई हैं, संकटकाल है। ऐसे में ऑक्सीजन संजीवनी है। फिर भी कुछ राज्यों के अधिकारी ऑक्सीजन के टैंकर्स रोक रहे हैं, जो अनुचित है और अपराध भी है।

विज्ञापन


बता दें मध्यप्रदेश को गुजरात से खासकर रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर इकाई से ऑक्सीजन के टैंकर भेजे जा रहे हैं। महाराष्ट्र से भी इसकी आपूर्ति हो रही है। ऐसे में टैंकरों को चेकिंग के नाम पर रोका जा रहा है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को ट्वीट कर इस पर सख्त आपत्ति प्रकट की। उन्होंने कहा, 'मध्यप्रदेश के ऑक्सीजन टैंकर्स को अन्य राज्यों में कुछ अधिकारियों द्वारा रोका गया। इससे समय बर्बाद होता है और इस दौरान कुछ मरीजों की जान जाने का खतरा बना रहता है। मैं राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील करता हूँ कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें, जो संजीवनी ऑक्सीजन के टैंकर्स को अकारण रोक रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed