फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   One country-many expenses for Hajj! Hajis going from Bhopal-Indore will have to pay more than Mumbai-Delhi.

Bhopal: एक देश-हज के खर्च अनेक! भोपाल-इंदौर से जाने वाले हाजियों को अदा करना पड़ेगी मुंबई-दिल्ली से ज्यादा रकम

Mon, 15 Apr 2024 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 07:47 PM IST
सार

सेंट्रल हज कमेटी द्वारा एक ही देश के अलग-अलग हाजियों के लिए तय किए खर्च में बड़ी असमानता है। जहां तय किए गए खर्च में सबसे सस्ता मुंबई है। वहीं देश का सबसे महंगा हज खर्च बिहार के गया इंबोर्केशन के लिए तय हुआ है।

विज्ञापन
One country-many expenses for Hajj! Hajis going from Bhopal-Indore will have to pay more than Mumbai-Delhi.
हज यात्रा के लिए हर राज्य में खर्च अलग-अलग हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सफर-ए-हज पर जाने वाले मप्र के हाजियों को मुंबई, दिल्ली या देश के अन्य इंबोर्केशन पॉइंट्स के मुकाबले ज्यादा रकम अदा करना पड़ेगी। रकम की यह अधिकता भी इतनी है कि सामान्य सफर पर जाने वाला यात्री इस राशि में दिल्ली या मुंबई की कई बार यात्रा करके लौट आए। देशभर के अलग-अलग राज्यों से हज पर जाने वाले मुसाफिरों के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने खर्च की अलग अलग दरें निर्धारित कर उनसे बकाया रकम करने का तकादा लगाया है। इस राशि की अदायगी के लिए 27 अप्रैल की अंतिम तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


सेंट्रल हज कमेटी ने हजयात्रा 2024 के चयनित आवेदकों से हज खर्च की आखिरी किश्त जमा करने के लिए कहा है। 27 अप्रैल तक जमा की जाने वाली कुल राशि में से अब तक जमा की जा चुकी दो किश्तें (81800+1,70,000) कम करने के लिए कहा गया है। हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय की गई कुल राशि के मुताबिक हर प्रदेश के लिए अलग-अलग खर्च तय किया गया है।
विज्ञापन


भोपाल या इंदौर इंबोर्केशन महंगे
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तय की गई हज राशि में मुंबई इंबोर्केशन पॉइंट का खर्च 3 लाख 21 हजार 150 निर्धारित किया गया है। जबकि दिल्ली इंबोर्केशन पॉइंट के लिए यह खर्च 3 लाख 30 हजार 100 रुपए है। इसके विपरीत मप्र के दोनों इंबोर्केशन पॉइंट इन दोनों शहरों से महंगे। जहां भोपाल के हाजियों को दिल्ली के मुकाबले 57 हजार तो मुंबई के मुकाबले 66 हजार रुपये ज्यादा अदा करना होंगे। इसी तरह इंदौर के हाजियों के लिए दिल्ली के मुकाबले 68 हजार और मुंबई के मुकाबले 50 हजार रुपये ज्यादा भुगतान करना पड़ेगा। जबकि भोपाल या इंदौर से मुंबई और दिल्ली का हवाई किराया 5 से 7 हजार रुपये में पूरा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे सस्ता मुंबई, महंगा गया
सेंट्रल हज कमेटी द्वारा एक ही देश के अलग-अलग हाजियों के लिए तय किए खर्च में बड़ी असमानता है। जहां तय किए गए खर्च में सबसे सस्ता मुंबई है। इसका कुल खर्च 3 लाख 21 हजार 150 रुपये है। वहीं देश का सबसे महंगा हज खर्च बिहार के गया इंबोर्केशन के लिए तय हुआ है। यहां से हज पर जाने वाले एक हाजी को 4 लाख 11 हजार 600 रुपये है।




यह हाजियों से लूट है
ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी का कहना है कि आम दिनों में मक्का मदीना के लिए उमराह सफर के लिए अधिकतम राशि एक से सवा लाख से तक ली जाती है। इस राशि में निजी टूर ऑपरेटर टिकट, वीजा, होटल, खाना पीना, लोकल कन्वेंस से लेकर लॉन्ड्री और गाइड तक मुहैया कराते हैं, लेकिन हज खर्च इसके मुकाबले कई गुना वसूला जा रहा है। सरकारी व्यवस्था में होने वाली इस यात्रा में ठहरने के इंतजाम से लेकर घटिया एयर लाइंस तक की शिकायतें भी शामिल रहती हैं। काजी अनस ने कहा कि सरकारों के जिम्मे सभी धर्मों की आस्थाओं को पूरा कराना होता है। जिस तरह अन्य धर्मों के अनुयायियों के लिए रियायती और मुफ्त धार्मिक यात्राओं की व्यवस्था की जाती है। मुस्लिम समुदाय भी इस देश का नागरिक और हिस्सेदार हैं। उनके लिए भी उचित रास्ते निकाले जाने चाहिए। ताकि महंगाई और बड़े खर्च की वजह से किसी की आस्था अधूरी न रह जाए।

(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed