{"_id":"68e3ef0b3d6d226fce02078e","slug":"niece-turns-out-to-be-the-mastermind-behind-the-2-crore-rupee-theft-bhopal-news-c-1-1-noi1404-3489902-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के यहां दो करोड़ की चोरी की मास्टरमाइंड निकली भतीजी, प्रेमी-दोस्तों संग की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: प्रॉपर्टी डीलर के यहां दो करोड़ की चोरी की मास्टरमाइंड निकली भतीजी, प्रेमी-दोस्तों संग की वारदात
Mon, 06 Oct 2025 11:03 PM IST
भोपाल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: भोपाल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:03 PM IST
सार
भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर के घर हुई दो करोड़ की चोरी का मास्टरमाइंड उनकी भतीजी डॉली पाराशर निकली। उसने अपने प्रेमी अंकित तिवारी संग योजना बनाकर दोस्तों के साथ वारदात की। पुलिस ने डॉली, रवि विश्वकर्मा और देवाशीष को गिरफ्तार कर डेढ़ करोड़ का माल बरामद किया।
विज्ञापन
photo
विस्तार
राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी डीलर के यहां हुई करीब दो करोड़ की चोरी की मास्टर माइंड फरियादी की भतीजी निकली। भतीजी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके बाद प्रेमी ने अपने अन्य दोस्तों-परिचितों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं। पकड़े गए आरोपियों के पास से डेढ़ करोड़ का माल बरामद कर लिया गया है।
डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर आनंद पाराशर लालघाटी के पास ओमनगर, हलालपुरा में रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनके घर में करीब दो करोड़ की चोरी हुई थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी की भतीजी डॉली पाराशर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डॉली पाराशर ने अपने प्रेमी अंकित तिवारी के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
ये भी पढ़ें- रिटायर्ड DSP की राइफल की गोली से हुई थी बच्ची की मौत, FSL रिपोर्ट के बाद पिता-पुत्र बनेंगे आरोपी
विज्ञापन
29 सितंबर को दर्ज कराई थी शिकायत
डीसीपी ने बताया कि अंकित तिवारी का दोस्त रवि विश्वकर्मा ठेकेदार है। अंकित रवि विश्वकर्मा के फ्लैट में किराए से रहता है। अंकित ने रवि को चोरी में शामिल किया। इसके बाद रवि ने अपने दोस्त और अंकित के परिचित देवाशीष शर्मा और अजय शाक्य को भी टीम में शामिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फरियादी के भोपाल से बाहर होने के कारण पड़ोसी कमल शोभारी ने प्रकरण दर्ज कराया था। फरियादी के भोपाल आने पर चोरी का सामान दो करोड़ तक पहुंचा।
बेटी की रिंग सेरेमनी में गया था पूरा परिवार
डीसीपी ने बताया कि आनंद पाराशर की बेटी की रिंग सेरेमनी ग्वालियर में थी। 29 सितंबर को पूरा परिवार रिश्तेदारों के साथ ग्वालियर गया था। आनंद की भतीजी डॉली पाराशर भी ग्वालियर में कार्यक्रम में शामिल थी। डॉली ने ही अपने प्रेमी अंकित तिवारी को फोन पर पूरे घर की जानकारी दी और बताया कि कौन सा सामान कहां रखा है। पुलिस ने डॉली पाराशर, रवि विश्वकर्मा और देवाशीष को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि डॉली का प्रेमी अंकित तिवारी और अजय शाक्य फरार हैं।
ये भी पढ़ें- IAS दिनेश कुमार मौर्य को सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि पद से हटाया, श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार
ये माल किया बरामद
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल डेढ़ करोड़ रुपये कीमत के 1250 ग्राम सोने के जेवरात सहित चार मोबाइल फोन और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए गए हैं। फरार आरोपियों के पास करीब करीब 50 लाख के जेवरात हैं। डीसीपी ने बताया कि घटना स्थल को जाने वाले सभी मार्गों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो कुछ युवक संदिग्ध लगे। इसके बाद उनकी ट्रैकिंग करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया। पकड़कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।