फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Cough Syrup: IAS officer Dinesh Kumar Maurya transferred, removed from the post of Co-Controller of Food and D

Cough Syrup: IAS दिनेश कुमार मौर्य को सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि पद से हटाया, श्रीवास्तव को अतिरिक्त प्रभार

Mon, 06 Oct 2025 10:28 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Oct 2025 10:28 PM IST
सार

छिंदवाड़ा जिले में जहरीला सिरप पीने से 16 बच्चों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई में IAS अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें मध्य प्रदेश शासन में अपर सचिव के पद पर नियुक्त किया गया। 

विज्ञापन
Cough Syrup: IAS officer Dinesh Kumar Maurya transferred, removed from the post of Co-Controller of Food and D
वल्लभ भवन, भोपाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश शासन ने दिनेश कुमार मौर्य को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन पद से हटा दिया गया है। उनको मंत्रालय में अपर सचिव का कार्यभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक की अस्थाई जिम्मेदारी दिनेश श्रीवास्तव सौंपी गई है। दिनेश श्रीवास्तव वर्तमान में  संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के पद पर पदस्थ हैं। उनके पास खाद्य एवं औषधि प्रशासन के नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। 
विज्ञापन


बता दें, छिंदवाड़ा जिले में हाल ही में बच्चों की मौत की घटना ने पूरे प्रदेश में झकझोर दिया है। इस घटना की जांच के दौरान खाद्य एवं औषधि प्रशासन में कार्यरत अधिकारी की लापरवाही सामने आई थी। इसी कारण दिनेश कुमार मौर्य को उनके पद से हटा दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कहा है कि मामले में दोषी किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed