फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Next two days dedicated to MP' PM Modi gave information on X before the tour

PM Modi: ‘अगले दो दिन मप्र को समर्पित’ दौरे से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर दी जानकारी; कल आएंगे बागेश्वर धाम

Sat, 22 Feb 2025 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 22 Feb 2025 08:38 PM IST
सार

PM Modi Tour IN MP: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल से मध्य प्रदेश के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। पहले दिन पीएम बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखेंगे। फिर यहां से वे शाम को राजधानी भोपाल को लिए रवाना हो जाएंगे। 
 

विज्ञापन
Next two days dedicated to MP' PM Modi gave information on X before the tour
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश के विकास कार्यों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों से संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि वे 23 और 24 फरवरी को मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन

बागेश्वर धाम में मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट की आधारशिला
23 फरवरी को दोपहर 2 बजे प्रधानमंत्री मोदी छतरपुर जिले में स्थित प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में ‘बागेश्वर धाम मेडिकल एंड साइंस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ की आधारशिला रखेंगे। यह संस्थान स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और क्षेत्र के लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन

 

 

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन
इसके अगले दिन, 24 फरवरी को सुबह लगभग 10 बजे प्रधानमंत्री भोपाल में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ का शुभारंभ करेंगे। इस समिट में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, नीति-निर्माता और निवेशक शामिल होंगे। इस आयोजन के माध्यम से मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने और राज्य में नए निवेश अवसरों को आकर्षित करने की कोशिश की जाएगी। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। प्रधानमंत्री मोदी के इन कार्यक्रमों से मध्य प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed