{"_id":"69f6030cb188aec41800a3be","slug":"neet-ug-2026-exams-to-be-held-tomorrow-at-33-centres-in-bhopal-no-entry-after-1-30-pm-pens-to-be-provided-a-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET-UG 2026: भोपाल में 33 केंद्रों पर परीक्षा कल, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, केंद्र पर मिलेगा पेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NEET-UG 2026: भोपाल में 33 केंद्रों पर परीक्षा कल, 1:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश, केंद्र पर मिलेगा पेन
Sat, 02 May 2026 07:28 PM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Sat, 02 May 2026 07:28 PM IST
सार
भोपाल में NEET-UG 2026 परीक्षा 3 मई को 33 केंद्रों पर आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अभ्यर्थियों को समय से पहले पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
NEET UG 2026 परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा NEET-UG 2026 परीक्षा रविवार, 3 मई को आयोजित की जाएगी। भोपाल शहर में इस परीक्षा के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं, जहां दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी स्थिति में एंट्री नहीं होगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अंतिम समय का इंतजार न करें और समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। असुविधा से बचने के लिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने केंद्र का निरीक्षण कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो। प्रशासन ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
ये भी पढ़ें- MP News: प्रदेश के संविदा शिक्षकों को बड़ी राहत, सरकारी भर्ती में मिलेगा 50% आरक्षण, नियमों में बदलाव
ड्रेस कोड और प्रतिबंधित सामग्री
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को हल्के कपड़े और सैंडल पहनकर आने की सलाह दी गई है। साथ ही, किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण या अन्य अनावश्यक वस्तुएं साथ लाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Weather Update: चंबल समेत 21 जिलों में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट, खंडवा का तापमान 43 डिग्री पार
केंद्र पर ही मिलेगा पेन भी
एनटीए के अनुसार, परीक्षार्थियों को उत्तर लिखने के लिए काला बॉल पेन परीक्षा केंद्र पर ही दिया जाएगा। बाहर से कोई भी लेखन सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
ये भी पढ़ें- भोपाल में देर रात खुली दुकानों पर सख्ती की मांग: सांसद आलोक बोले-मार्केट बंद होने में दो कानून नहीं चलेंगे
एडमिट कार्ड और फोटो जरूरी
अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ पासपोर्ट साइज और पोस्टकार्ड साइज फोटो भी साथ लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड जमा कराना होगा, इसलिए उसकी एक अतिरिक्त कॉपी अपने पास रखना जरूरी है।