फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Natwar Nema selling kulfi in Indores sarafa bazar wearing half a kilo of gold jewelery in hand

इंदौर के सराफा में आधा किलो सोना पहनकर कुल्फी बेच रहे नटवर नेमा, दिग्गज नेता ले चुके लुत्फ

Tue, 23 Feb 2021 09:36 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Feb 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Natwar Nema selling kulfi in Indores sarafa bazar wearing half a kilo of gold jewelery in hand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : instagram

मध्यप्रदेश का इंदौर कई खास बातों के लिए देश में चर्चित रहता है। स्वच्छता में यह देशभर में चार बार अव्वल रह चुका है। यहां का सराफा बाजार तो विश्व प्रसिद्ध है। दिन में यहां सोना-चांदी व मिठाइयों का कारोबार होता है तो रात में लगती है खाने-पीने के लजीज व्यंजनों की चौपाटी। यह कई टीवी चैनलों व अखबारों में सुर्खियां बटोर चुका है।

विज्ञापन


इंदौर आने वाला कोई भी व्यक्ति एक बार सराफा चौपाटी पर व्यंजनों का लुत्फ लेने से नहीं चुकता। इन दिनों यहीं के कुल्फी वाले गोल्डमैन बाबा चर्चा में हैं। ये हाथ में आधा किलो सोना पहनकर कुल्फी बेचते हैं। नेमा कुल्फी के नाम से सुंदर ठेले पर दुकान सजाने वाले नटवर नेमा की कुल्फी खाने के लिए लोग दूर दूर से आते है। इंदौर आने पर प्रदेश व देशभर के नेता भी सराफा चौपाटी का मजा लेने जरूर जाते हैं। यहां देशी-विदेशी व्यंजनों की अनेक दुकानें रात में गुलजार होती हैं और करीब आधा किलोमीटर के क्षेत्र में सैकड़ों लोग रोज रात में व्यंजनों का मजा लेते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed