फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   nathuram godse bhakt babulal chaurasia joins congress in presence of kamalnath sparks controversy within party bjp attack gandhi

मध्यप्रदेश: कांग्रेस में गोडसे भक्त की एंट्री पर मचा बवाल, 'अपनों' ने ही उठाए कमलनाथ पर सवाल

Fri, 26 Feb 2021 10:48 AM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 26 Feb 2021 10:48 AM IST
विज्ञापन
nathuram godse bhakt babulal chaurasia joins congress in presence of kamalnath sparks controversy within party bjp attack gandhi
कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए बाबूलाल चौरसिया (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को लेकर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस पार्टी के अंदर अब घमासान मचा हुआ है। दरअसल, पार्टी ने खुद अपने दरवाजे एक गोडसे भक्त के लिए खोले हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की मौजूदगी में हिंदू महासभा के टिकट से ग्वालियर पार्षद रहे और गोडसे के समर्थक बाबूलाल चौरसिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इसे लेकर पार्टी के अंदर बवाल मच गया है। कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कमलनाथ पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं इसने भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का अच्छा मौका दे दिया है। 

विज्ञापन


बाबूलाल चौरसिया 2017 में ग्वालियर में नाथूराम गोडसे की मूर्ति की स्थापना के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बताया है। चौरसिया के पार्टी में शामिल होने पर कांग्रेस नेता मानक अग्रवाल ने कमलनाथ का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि गोडसे की पूजा करने वालों को कांग्रेस में शामिल नहीं करवाना चाहिए। हम इसके सख्त खिलाफ हैं। कमलनाथ की जानकारी में सारी चीजें नहीं रही होंगी।
विज्ञापन


केवल वोट और नोट के लिए हैं गांधी
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह कांग्रेस की वास्तविक स्थिति का परिचायक है। उसके लिए गांधी के नाम पर इंदिरा, सोनिया या राहुल ही प्रासंगिक है। गांधी केवल वोट और नोट के लिए हैं। वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे अरुण यादव ने कांग्रेस के अंदर के मतभेदों को बाहर लाने का काम किया है। अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा, 'बापू हम शर्मिंदा हैं। महात्मा गांधी अमर रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में शुरू हुआ वार-पलटवार
ग्वालियर दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस के विधायक प्रवीण पाठक ने अरुण यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि गांधी आज शर्मिंदा नहीं बल्कि खुश हुए होंगे। गोडसे की विचारधारा के ऊपर गांधी की विचारधारा हावी होती आज साफ तौर पर दिखाई दे रही है। उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा कि गोडसे की दरिंदगी को छोड़कर गांधी की अहिंसा की ओर लौटने की शुरुआत हो चुकी है और इस परिवर्तन की शुरुआत ग्वालियर से हुई है।

मैं हूं जन्मजात कांग्रेसी : बाबूलाल चौरसिया
कांग्रेस में शामिल होने के बाद बाबूलाल चौरसिया ने कहा कि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं, हिंदू महासभा ने उन्हें अंधेरे में रखकर गोडसे की पूजा कराई थी। पिछले 2-3 साल से वे इस तरह के कार्यक्रम से दूरी बनाकर चल रहे थे। उनके मन में हिंदू महासभा की विचारधारा समाहित नहीं हो सकी। मैं फिर से अपने परिवार के साथ जुड़ गया हूं।

महात्मा गांधी जी की आत्मा को हो रहा होगा दुख
भाजपा नेता और उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज महात्मा गांधी जी की आत्मा को दुख हो रहा होगा। उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी जी की आत्मा को कितना दुख हो रहा होगा। कमलनाथ की मौजूदगी में नाथूराम गोडसे के भक्त हिंदू महासभा के नेता बाबूलाल चौरसिया कांग्रेस में शामिल, कांग्रेस चरित्रहीन हो गई है।'

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed