फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   narottam mishra lashes out on akhilesh yadav over his tandav statement ask why every time hindu religion targeted

'तांडव' के निर्माताओं के खिलाफ मध्यप्रदेश सरकार दर्ज करेगी मामला, नरोत्तम ने अखिलेश पर किया पलटवार

Tue, 19 Jan 2021 03:39 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 19 Jan 2021 03:39 PM IST
विज्ञापन
narottam mishra lashes out on akhilesh yadav over his tandav statement ask why every time hindu religion targeted
नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI

अली अब्बास जफर की वेब सीरिज तांडव पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। जहां भाजपा ने इस सीरिज को बैन करने की मांग की है। वहीं इसपर राजनीतिक बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तांडव पर दर्ज हुई एफआईआर के बहाने योगी सरकार पर हमला बोला था। अब इसे लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनसे पूछा है कि आखिर हर बार हिंदू धर्म ही क्यों निशाने पर आता है।

विज्ञापन


नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा, 'जो भी विषय हिंदू धर्म के खिलाफ होता है उस पर अखिलेश यादव जैसे लोग तांडव करते हैं। मेरा उनसे सवाल है कि आज तक जितनी भी फिल्में बनी हिंदू धर्म के अलावा कभी किसी धर्म पर टिप्पणी की गई क्या? आखिर हिंदू धर्म ही हर बार क्यों निशाने पर आता है, इस पर कोई तांडव करता है और हम विरोध करते हैं तो उन्हें क्यों बुरा लगता है इसका जवाब उन्हें देना चाहिए।'
विज्ञापन

 


तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ राज्य सरकार दर्ज करेगी मामला
मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंगलवार को कहा कि ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर दिखाई जा रही वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं के खिलाफ प्रदेश सरकार कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज करेगी। पत्रकारों द्वारा अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘तांडव’ के बारे में पूछे जाने पर मिश्रा ने कहा, 'जीशान अयूब, सैफ अली खान और अब्बास जफर ने जिस तरह से हमारे धर्म पर प्रतिक्रिया दी और हमारी भावनाओं को आहत किया, उसकी मैं निंदा करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार इस संबंध में एक मामला दर्ज करेगी।'

यह भी पढ़ें- किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा तांडव पर करा रही ‘तांडव’ : अखिलेश 

इससे पहले, सोमवार को मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग और राज्य विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से अपील की थी कि वे हिंदू देवी-देवताओं का कथित तौर पर उपहास उड़ाने के आरोप में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'तांडव' पर प्रतिबंध लगाया जाए।

अखिलेश ने योगी सरकार पर कसा था तंज

अखिलेश ने तांडव के बहाने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल किया कि आखिर तांडव पर ही बवाल क्यों हो रहा है? आप सबने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मिर्जापुर में कितनी शिष्टाचार भाषा थी? ऐसी शिष्टाचार वाली भाषा उत्तर प्रदेश में कहां बोली जाती है, मिर्जापुर की इससे कितनी बदनामी हो रही है। लेकिन तब सरकार और भाजपा के लोग चुप बैठे रहे।

अखिलेश ने कहा, 'किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्हें विश्वास हो गया है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे। किसान को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य नहीं मिला। एमएसपी और आय दोगुनी करने के नारे थोथे सिद्ध हो चुके हैं। भाजपा किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तांडव पर ‘तांडव’ करा रही है।'

मुंबई रवाना हुई एक टीम
शासन के आदेश पर यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना की गई है। यह टीम मंगलवार को आरोपी डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम वीडियो के ओरिजनल कंटेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी। सीरिज पर सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed