फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP to conduct 'Tandava' to divert attention from farmers' issue: Akhilesh

किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए भाजपा तांडव पर करा रही ‘तांडव’ : अखिलेश 

Tue, 19 Jan 2021 08:09 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 19 Jan 2021 08:09 AM IST
विज्ञापन
BJP to conduct 'Tandava' to divert attention from farmers' issue: Akhilesh
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के वादों और सुशासन के दावों की पोल खुलने लगी है। मुख्यमंत्री के स्टार प्रचारक का तमगा भी फीका पड़ने लगा है। किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्हें विश्वास हो गया है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे। किसान को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य नहीं मिला। एमएसपी और आय दोगुनी करने के नारे थोथे सिद्ध हो चुके हैं। भाजपा किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तांडव पर ‘तांडव’ करा रही है। 
विज्ञापन


अखिलेश ने सोमवार को जारी बयान में कहा, हाल ही में एक सर्वे से साबित हुआ कि मुख्यमंत्रियों के कामकाज की लिस्ट में उत्तर प्रदेश का दसवां नंबर भी नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा के मुख्यमंत्री अपनी जमीन खोते जा रहे हैं। सीएम अपनी प्रशंसा में जो दावे करते रहे हैं, उनकी कलई भी इस सर्वेक्षण से खुल जाती है। किसानों को न तो धान का समर्थन मूल्य मिला है और न ही समय से भुगतान हुआ है। उसका धान 900 से 1100 रुपये में बिक गया है। गन्ना मूल्य घोषित नहीं हुआ, बकाया भुगतान भी नहीं मिला है। फसल बीमा में किसान को नहीं, बल्कि बीमा कंपनियों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि वास्तविकता में धान 6 प्रतिशत किसानों से जबकि 94 प्रतिशत बिचौलियों से खरीदा गया है। यानी उत्पादन का कुल 6 प्रतिशत एमएसपी से खरीदा गया है। अखिलेश ने कहा कि किसानों के हित में तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed