फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: When Jitu Patwari ate the leftover rabri of the children, on the demand of new money, he saved money in hi

Mp: जीतू पटवारी ने खाई बच्चों की जूठी रबड़ी, नाई की मांग पर टपरे में करवाई शेविंग, उपचुनाव में झोंक रहे ताकत

Mon, 28 Oct 2024 08:28 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 28 Oct 2024 08:28 PM IST
सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी शनिवार को विजयपुर उप चुनाव का प्रचार करने पहुंचे इस दौरान उन्होंने बच्चों की जूठी राबड़ी खाई और नाई की मांग पर टपरे में सेविंग भी करवाई। पटवारी विजयपुर और बुधनी उपचुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
 

विज्ञापन
MP: When Jitu Patwari ate the leftover rabri of the children, on the demand of new money, he saved money in hi
बच्चों के साथ रबड़ी खाते जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी विजयपुर और बुधनी में होने वाले उपचुनाव में जीत के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। खास बात यह है कि जीतू पटवारी जनता के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द को समझ रहे हैं। जीतू पटवारी का विजयपुर के एक गांव का वीडियो सामने आया है जिसमें पटवारी दो बच्चों को रबड़ी खिलाया और उनकी जूठी रबड़ी खुद भी खाया। इसके बाद वहां मौजूद जनता ने जोरदार ताली से उनका अभिवादन किया। वहीं दूसरे वीडियो में एक नाई विनीत कुमार के आग्रह पर जीतू पटवारी ने टपरे में बैठकर सेविंग करवाई और पटवारी ने कहा कि विनीत के आग्रह पर हम सेविंग करवाने आए हैं विनीत ने हमें बताया है रामनिवास रावत केवल कांग्रेस से जीत सकते हैं दूसरे पार्टी से हार जाएंगे। उन्होंने कहा यहां आकर चुनाव की जानकारी भी हमें मिल गई। दरअसल जीतू पटवारी इन दोनों ही उपचुनाव में पूरी ताकत झोंक रहे हैं क्योंकि इन चुनावों के रिजल्ट ही उनके राजनीतिक भविष्य की राह तय करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन



रावत ने जनता से किया विश्वासघात
जीतू पटवारी ने शनिवार को विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से कांग्रेस प्रत्याशि मुकेश मल्होत्रा को विजई बनाने का मतदाताओं से आग्रह किया। पटवारी ने इस दौरान जनसंपर्क करते हुए कहा कि 25 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है और 6 बार से यहां रामनिवास रावत विधायक रहे। यहां की जनता को धोखा दिया उनके साथ विश्वासघात किया। वोट लिए और भाजपा से मिल गए। इस दौरान पटवारी ने विजयपुर क्षेत्र के गढ़ी, उपचा, मढ़ा, खितरपाल, बाडखेरा, इकलौद, हुल्लपुर, लाड़पुरा, डावीपुरा, सिथईयापुरा, वगवानी, सिमरई चौराहा, गसवानी, सहसराम सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



रबड़ी से ज्यादा विजयपुर के अपनत्व में मीठास 
पटवारी ने बच्चों के साथ रबड़ी का स्वाद लेते हुए कहा कि रबड़ी से ज्यादा अपनत्व में मीठास है, विजयपुर और कांग्रेस का रिश्ता बहुत खास है। उन्होंने कहा कि रामनिवास रावत ने यहां कॉलेजों की लीज ले रखी है, पेट्रोल पंप, हवेलिया बना रखी हैं, जमीनें खरीद रखी हैं, लेकिन विजयपुर की जनता का एक काम नहीं किया। प्रदेश में आज भयावह स्थिति बनी हुई हैं। रीवा में दंपति के साथ मारपीट को पति को पेड़ से बांधकर पत्नी के साथ पांच-सात लोगों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटना से प्रदेश फिर एकबार शर्मसार हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह विभाग भी अपने पास रखा है लेकिन गृह विभाग की जिम्मेदारी निभाने में वे पूरी तरह से असफल साबित हो रहे हैं, उन्हें गृह विभाग के स्थान पर जंगलराज विभाग प्रदेश में बना देना चाहिए। 


कांग्रेस का विधायक था और फिर कांग्रेस का ही बनेगा
पटवारी ने कहा कि विजयपुर में कांग्रेस का विधायक था और कांग्रेस का विधायक ही फिर बनेगा। मुकेश मल्होत्रा विजयपुर की जनता के लिए लोकप्रिय नेता हैं। जनता मुकेश मल्होत्रा को जिताकर रामनिवास रावत और पूरी भाजपा को सबक सिखाएगी। इस दौरान पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, विधायक महेश परमार सहित अन्य कांग्रेस  नेतागण और कार्यकर्ता पटवारी के साथ उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed