फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold increased due to icy winds in the state, temperature in Bhopal dropped by 5 degrees in a day,

Mp Weather: प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, भोपाल में एक दिन में लुढ़का 5 डिग्री पारा,कल से 2 दिन बारिश

Tue, 14 Jan 2025 08:04 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 14 Jan 2025 08:04 PM IST
सार

प्रदेश के मौमस लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। भोपाल के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई है। 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।।

विज्ञापन
MP Weather: Cold increased due to icy winds in the state, temperature in Bhopal dropped by 5 degrees in a day,
मध्य प्रदेश का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में आ रही बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ गई है। भोपाल के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। यहा सोमवार-मंगलवार की रात तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। वहीं प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग द्वार जारी अलर्ट के अनुसार कल 15 और 16 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है। मंगवार को भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा है। वहीं,  सिस्टम के गुजरने के बाद 17 जनवरी से ठंड का असर फिर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि 14 जनवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर 15 और 16 जनवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। सिस्टम जैसे ही गुजरेगा, प्रदेश में ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


अगले 3 दिन तक ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 जनवरी: विदिशा, सागर, दमोह, पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है। कई जिलों कोहरा छा सकता है। 

17 जनवरी: 17 को प्रदेश मे मौसम साफ रहेगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में गिरावट आएगी। 



न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर             न्यूनतम तापमान

सिहोर           3.2
शाजापुर        3.9
राजगढ़          4.6
पचमढ़          4.7
शहडोल        5.0
छतरपुर        5.0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed