फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Update: Thunderstorm and rain alert in many districts of Madhya Pradesh, relief from heat

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Tue, 14 Jun 2022 02:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 14 Jun 2022 02:02 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

विज्ञापन
MP Weather Update: Thunderstorm and rain alert in many districts of Madhya Pradesh, relief from heat
मध्य प्रदेश के मौसम का हाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली हैं। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही पूरे प्रदेश में मानसून आने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, मंडला में बारिश के आसार व्यक्त किए हैं। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान संभावित जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, वहीं, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिम मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, खंडवा, गुना, रतलाम, धार जैसे क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अलग-अलग तीव्रता बारिश के आसार हैं। मंगलवार से पूर्वी मध्य प्रदेश में भी अच्छी बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि आगामी तीन से चार दिनों तक पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। लगातार बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी।
विज्ञापन


सोमवार को बीते 24 घंटों में प्रदेश के शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और इंदौर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई,जबकि शेष जिलों में मौसम शुष्क रहा। इच्छावर पेटलावद में 4 और बढ़वारा में 3 सेमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सोमवार को सबसे ज्यादा तापमान दतिया में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के तापमान में बढोतरी दर्ज की गई जबकि अन्य जिलों के तापमान में विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.5, न्यूनतम 24.0, इंदौर अधिकतम तापमान 33.8 न्यूनतम 23.4, जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 न्यूनतम तापमान 28.6, ग्वालियर का अधिकतम तापमान 42.2 न्यूनतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 38.5 और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed