{"_id":"63b926c6e5e4c44da75d4cf4","slug":"mp-weather-update-some-relief-from-the-cold-in-the-state-yellow-alert-of-cold-wave-in-the-north-mercury-wil","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Update: प्रदेश में ठंड से थोडी राहत, नार्थ में शीत लहर का यलो अलर्ट, 14 के बाद फिर गिरेगा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Update: प्रदेश में ठंड से थोडी राहत, नार्थ में शीत लहर का यलो अलर्ट, 14 के बाद फिर गिरेगा पारा
Sat, 07 Jan 2023 04:49 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 07 Jan 2023 04:49 PM IST
सार
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौगांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलों में तीव्र शीतलहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलों में भी शीतलहर का प्रभाव रहा।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कुछ दिन ठंड से राहत
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शीतल दिन और कोहरे से मध्यप्रदेश को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, अभी उत्तरी मध्यप्रदेश में ठंड रहेगी। मौसम विभाग ने चंबल संभाग समेत कुछ जिलों में शीतलहर चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। 14 जनवरी के बाद प्रदेश में फिर ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि अभी प्रदेश के कुछ हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। ग्वालियर और चंबल संभाग में अभी ठंड रहेगी। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इसके चलते 14 जनवरी के बाद उत्तर से ठंडी हवाओं के आने से प्रदेश में फिर सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन
नौगांव में 0.5 डिग्री तापमान
प्रदेश में शुक्रवार रात को सबसे कम तापमान नौगांव में रहा। यहां पर तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दतिया, उमरिया और छत्तरपुर जिलो में तीव्र शीतलहर रही। इसके अलावा सतना, सीधी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, दमोह, गुना और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। सीधी, सतना, उमरिया, बालाघाट, दमोह, गुना, ग्वालियर, दतिया और छत्तरपुर में पाले का प्रभाव रहा।
विज्ञापन
शीतलहर का यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, गुना, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर जिलों में अगले 24 घंटे में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा ग्वालियर और चंबल संभाग के साथ ही रायसेन, रतलाम, नीमच, मंदसौर, उमरिया, छत्तरपुर और टीकमगढ़ में मध्यम से घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यहां तापमान 5 डिग्री से नीचे रहा
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को दमोह में 3.4 डिग्री, जबलपुर में 4.4 डिग्री, खजुराहो में 1.6 डिग्री, नौगांव में 0.5 डिग्री, रीवा में 4.4 डिग्री, सतना में 3.0 डिग्री, सीधी में 3.4 डिग्री, उमरिया में 1.7 डिग्री, मलाजखंड में 2.8 डिग्री, गुना में 3.0 डिग्री, ग्वालियर में 2.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
