{"_id":"661cc572f9fa4aa1ca06b86a","slug":"mp-weather-update-imd-predict-rain-in-some-areas-alert-for-severe-heat-warning-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather News: एमपी के कुछ जिलों में आज होगी बारिश, कल से खुलेगा मौसम; भीषण गर्मी की भी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather News: एमपी के कुछ जिलों में आज होगी बारिश, कल से खुलेगा मौसम; भीषण गर्मी की भी चेतावनी
Mon, 15 Apr 2024 11:43 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:43 AM IST
सार
Weather News: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कुछ जिलों तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दो दिन बाद से तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
एमपी में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोमवार को प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने जताया है। इसके बाद मौसम साफ होगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी, इसके चलते तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
यहां गरज के साथ बारिश
सोमवार को मौसम में बदलाव का असर प्रदेश के भिंड, दतिया, विदिशा, रायसेन, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और बालाघाट में दिखाई देगा। यहां गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
8 दिन पहले शुरू हुआ बारिश का दौर
बता दें कि प्रदेश में 7 अप्रैल से आंधी, बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी है। बीते 8 दिनों से प्रदेश में कहीं कम तो कहीं ज्यादा बारिश हो रही है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली है। सिस्टम एक्टिव होने की वजह से 14 अप्रैल को भी कुछ जिलों में बारिश देखने को मिली।
विज्ञापन
