फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in Shivpuri, Jabalpur, Gwalior, Dewas, Bhopal Monsoon Mausam News

MP Weather Today: आज भी भीगेगा प्रदेश, 17 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश का अलर्ट, बिजली भी गिर सकती है

Sun, 30 Jun 2024 11:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 30 Jun 2024 11:42 AM IST
सार

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में आज 17 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert in Shivpuri, Jabalpur, Gwalior, Dewas, Bhopal Monsoon Mausam News
जानें प्रदेश के किस शहर में कैसा रहेगा मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून पूरे मध्य प्रदेश में फैल चुका है। प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वा अनुमान के अनुसार आज रविवार को प्रदेश की 17 से ज्यादा जिलों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग में जारी अलर्ट में कहा है कि कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है, इसलिए लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन


इन जिलों के लिए जारी किया गया अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि सागर, अशोकनगर, टीकमगढ़, पश्चिम दमोह, श्योपुर कलां, शिवपुरी,  छतरपुर, खजुराहो और जबलपुर, भेड़ाघाट, एपी में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही पूर्वी दमोह, गुना, कूनो एनपी, विदिशा, उदयगिरि, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, रायसेन, सांची, भीमबेटका, सीहोर, राजगढ़, ग्वालियर,एपी, निवाड़ी, ओरछा, उत्तर छिंदवाड़ा, बालाघाट, नरसिंहपुर, दतिया, रतनगढ़, बैतूल, खंडवा, ओंकारेश्वर, खरगोन, बड़वानी, हरदा, देवास, आगर, शाजापुर, भोपाल, बैरागढ़ एपी में बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। मध्यरात्रि के समय इंदौर, आंध्र प्रदेश, मंदसौर, नीमच, उज्जैन, धार, पन्ना, टीआर, मैहर, सतना, चित्रकूट, कटनी, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, अनूपपुर, अमरकंटक, शहडोल, उमरिया, कटनी, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मुरैना और भिंड में बिजली के साथ हल्की आंधी होने का अनुमान है। मौसम विभाग, भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि प्रदेश में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। वहीं, ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस कारण पूरे प्रदेश में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम बना हुआ है। उत्तर और पूर्वी हिस्सों में इसका असर ज्यादा है।
विज्ञापन


पचमढ़ी रहा सबसे ठंडा
मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में मानसून की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली। भोपाल में तेज बारिश हुई। शाम तक 1 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। बालाघाट के मलाजखंड और सिवनी में सवा इंच, उमरिया और खजुराहो में 1 इंच बारिश दर्ज की गई। मंडला, धार, नर्मदापुरम, पचमढ़ी, रतलाम और उज्जैन में भी बारिश हुई। अनूपपुर, उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, मंडला, जबलपुर, कटनी, पन्ना, रायसेन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, भिंड, मंदसौर, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, शहडोल के साथ श्योपुरकलां, मुरैना, झाबुआ, अलीराजपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्ना, नर्मदापुरम समेत कई जिलों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट हुई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई जिलों में पारा 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 26.8 डिग्री रहा। सिवनी में 27.2 डिग्री, मलाजखंड में 28.5 डिग्री और मंडला में पारा 28.8 डिग्री टेम्प्रेचर दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed