फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Weather changes again in MP, clouds cover southern MP, mercury below 10 degrees in many citi

MP Weather Today: एमपी में मौसम ने फिर बदली करवट, दक्षिणी MP में छाए बादल, कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे

Mon, 24 Nov 2025 07:40 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 24 Nov 2025 07:40 AM IST
सार

कड़ाके की ठंड के बीच मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल रहा है। दक्षिणी जिलों में बादल छाने से ठिठुरन के साथ हल्की नमी बढ़ी है, जबकि कई शहरों में रात का पारा लगातार 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रह सकते हैं। यदि यह सिस्टम अधिक सक्रिय हुआ तो हल्की बूंदाबांदी भी संभव है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Weather changes again in MP, clouds cover southern MP, mercury below 10 degrees in many citi
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट लेता दिख रहा है। रविवार को दक्षिणी जिलों में बादल छाए रहे, वहीं भोपाल में भी दिन के समय ठंडक बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक शीतलहर का खतरा नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दाब क्षेत्र के प्रभाव से दक्षिणी हिस्से में बादल छाए रह सकते हैं। यदि यह सिस्टम अधिक सक्रिय हुआ तो हल्की बूंदाबांदी भी संभव है।
विज्ञापन


विज्ञापन



कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे
शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल में तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम पारा 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। शाजापुर, रीवा, सतना और नर्मदापुरम में 500 से 1000 मीटर तक विजिबिलिटी दर्ज की गई। भोपाल में रात 10 बजे के बाद धुंध छाने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्य शहरों का तापमान

नौगांव (छतरपुर): 8.2 डिग्री
नरसिंहपुर, मंदसौर: 8.6 डिग्री
शाजापुर: 8.8 डिग्री
राजगढ़: 9 डिग्री


बड़े शहरों में

इंदौर: 11.7 डिग्री
ग्वालियर: 12.1 डिग्री
उज्जैन: 12.5 डिग्री
जबलपुर: 12.2 डिग्री



यह भी पढ़ें-एमबीबीएस व एमडी डॉक्टरों को हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर बनाने की मांग, डिप्टी सीएम को लिखा पत्र


अगले 5 दिनों तक रात में थोड़ा बढ़ेगा पारा
मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, 28 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। बारिश की कोई स्थिति नहीं बन रही है। रात के तापमान में 1-2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का असर तेज बना रहेगा। विभाग ने ठंड से बचने की एडवाइजरी जारी की है।


यह भी पढ़ें-10 दिन तक बदले रहेंगे रास्ते,रात में ट्रैफिक डायवर्ट,भारी-हल्के वाहनों के लिए अलग रूट तय

इस बार नवंबर में ही ठिठुरन शुरू
आमतौर पर नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड तेज होती है, लेकिन इस बार हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में समय से पहले बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड जल्दी बढ़ गई।भोपाल में लगातार 15 दिन शीतलहर चली-1931 के बाद यह सबसे लंबी अवधि है। यहां न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इंदौर में भी 25 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed