फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: There will be change in many districts of the state, temperature will fall, new system will

Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में छाएंगे बदल तापमान में आएगी गिरावट, 24 फरवरी से नया सिस्टम होगा एक्टिव

Fri, 21 Feb 2025 08:33 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 21 Feb 2025 08:33 AM IST
सार

Mp Weather Today: आज भोपाल ग्वालियर में बादल छा सकते हैं जबकि इंदौर उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। 

विज्ञापन
MP Weather Today: There will be change in many districts of the state, temperature will fall, new system will
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव दिखाई दे रहा है। पिछले कुछ दिनों से हो रहे गर्मी के तेज अहसास से थोड़ी निजात मिली है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण कई जिलों में बादल भी बने हुए हैं। कुछ जिलों में बारिश भी हुई। आज भोपाल ग्वालियर में बादल छा सकते हैं जबकि इंदौर उज्जैन में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिणी पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोन सरकुलेशन एक्टिव है।वही उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलने देखा जा रहा है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद शनिवार से रात के तापमान में गिरावट आने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन



 प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान
प्रदेश की प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान देखें तो भोपाल में 14.4, ग्वालियर में 14.8 इंदौर में 16.8 पचमढ़ी में 11.5 राजगढ़ में 14.6 उज्जैन में 145 मंडला में 13.6 जबलपुर में 14.02 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जारी किया है। हालांकि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। भोपाल के तापमान के बारे में बताया गया है कि यहां मौसम में बादल छाए रह सकते हैं।अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन का पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा
गुरुवार को पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा। सबसे ज्यादा 34 डिग्री खरगोन में दर्ज किया गया। वहीं, सिवनी, मंडला, गुना, खंडवा और रतलाम में पारा 33 डिग्री के पार पहुंच गया। दमोह, खजुराहो, सागर, धार, नर्मदापुरम में तापमान 31 डिग्री या इससे अधिक ही दर्ज किया गया। भोपाल में 31.6 डिग्री, इंदौर में 30.6 डिग्री, ग्वालियर में 28.8 डिग्री और उज्जैन में 31.4 डिग्री रहा। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, शुक्रवार से पारे में गिरावट होने लगेगी। गुरुवार को मुरैना और भिंड में हल्की बारिश भी दर्ज की गई।




आज से बड़ा बदलाव दिखेगा
पश्चिमी विक्षोभ के शुक्रवार को आगे बढ़ जाने की संभावना है। उसके बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने लगेगा और शनिवार से रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। इसके बाद 24 फरवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से एक बार फिर रात का तापमान बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed