फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather Today: The weather of the state will change from today, there is a possibility of a drop in tempera

Mp weather Today: आज से बदलेगा प्रदेश का मौसम तापमान में गिरावट के आसार, प्रदेश के कुछ जिलों में छाएंगे  बादल

Mon, 03 Mar 2025 08:30 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 03 Mar 2025 08:30 AM IST
सार

Mp weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से आज प्रदेश के कई जिलों के तापमान में गिरावट आ सकती है, वहीं कई जगह बदल छाएंगे।

 

विज्ञापन
MP weather Today: The weather of the state will change from today, there is a possibility of a drop in tempera
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है जहां मार्च की शुरुआती 2 दिन में प्रदेश के कई जिलों का तापमान 35 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया, वहीं कुछ जगह हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। जिससे मार्च में पहली बार दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की वजह से सोमवार से ऐसा मौसम रह सकता है। भोपाल समेत कुछ जिलों में बादल छा सकते है, जबकि ग्वालियर-चंबल में तेज धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन



15 मार्च के बाद  40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि मार्च में बारिश के सामान्य से कम होने के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। प्रदेश में मार्च से ही हीट वेव यानी लू भी चलेगी। 15 मार्च के बाद जब शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचेगा, तब गर्म हवा का असर देखने को मिलेगा। मार्च से गर्मी के सीजन की शुरुआत हो जाती है। अगले 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।
विज्ञापन


दिन का पारा 35  पार
मार्च के शुरुआती 2 दिन में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। प्रदेश के पांच शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया। जबकि रात में 20 डिग्री से अधिक है। हालांकि, शनिवार-रविवार की रात में पारे में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार से फिर पारा लुढ़कने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed