फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Storm and rain alert in many districts of Madhya Pradesh today, heat wave likely in Gwalior-

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की आई गिरावट

Thu, 22 May 2025 09:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Thu, 22 May 2025 09:50 PM IST
सार

गुरुवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे बारिश भी हुई। जिससे तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। सीधी में एक दिन में 8.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। मलाजखंड में 6.8 डिग्री गिरावट के साथ 31 डिग्री रहा।

विज्ञापन
MP Weather Today: Storm and rain alert in many districts of Madhya Pradesh today, heat wave likely in Gwalior-
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से मई महीने में लगातार बारिश-आंधी का दौर चल रहा है। इस महीने एक भी ऐसा दिन नहीं रहा जब किसी न किसी जिले में बारिश ना हुई हो। गुरुवार को भी कई जिलों में बादल छाए रहे बारिश भी हुई। जिससे तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। सीधी में एक दिन में 8.1 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार मलाजखंड में 6.8 डिग्री गिरावट के साथ 31 डिग्री दर्ज किया गया। खजुराहो में 5.8 डिग्री, ग्वालियर में 5.2 डिग्री की गिरावट आई है। 
विज्ञापन



तीन जिले छोड़कर सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से नीचे
गुरुवार को मध्य प्रदेश के तापमान में काफी गिरावट देखी गई। प्रदेश में 8 डिग्री से ज्यादा तापमान में गिरावट आई। गुरुवार को प्रदेश के तीन शहरों को छोड़कर सभी शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। ज्यादातर जिलों में बादल छाए रहे कुछ जगह बारिश भी हुई। शुक्रवार को भोपाल, इंदौर, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, रुक-रुक कर बारिश का यह सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रह सकता है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का अधिकतम तापमान वाले शहर 
शहर       अधिकतम तापमान

शिवपुरी       41.2 डिग्री
गुना            41 डिग्री
खजुराहो     40.2 डिग्री 
टीकमगढ़    39.5 डिग्री
ग्वालियर     39.5 डिग्री
नौगांव       39 डिग्री


यह भी पढ़ें-लव-जिहाद को लेकर भोपाल सांसद शर्मा बोले- देश में चल रहे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, साजिश के लिए मिल रही फंडिंग
विज्ञापन
विज्ञापन



मध्य प्रदेश में इसलिए हो रही बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, एक ट्रफ मध्यप्रदेश के ऊपर से गुजर रही है। वहीं, एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की एक्टिविटी भी है। इस वजह से प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें-बालाघाट के सोनेवानी और बैतूल के ताप्ती क्षेत्र को संरक्षित क्षेत्र घोषित करने को मिली मंजूरी


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

23 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर,श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर में तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट है।

24 मई: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

25 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed