{"_id":"680849c7957dab09e8088208","slug":"mp-weather-today-severe-heat-continues-in-the-state-temperature-crosses-44-degrees-heatwave-will-prevail-in-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, 44 डिग्री पार पारा, रतलाम प्रदेश में रहा सबसे गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी, 44 डिग्री पार पारा, रतलाम प्रदेश में रहा सबसे गर्म
Wed, 23 Apr 2025 08:42 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 23 Apr 2025 08:42 PM IST
सार
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। बुधवार को मालवा-निमाड़ के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रही। प्रदेश में सबसे गर्म रतलाम रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश इस समय भीषण गर्मी की चपेट में है। कई शहरों का तापमान 44 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। तीखी धूप की वजह से सड़कें दोपहर में अब सूनी होने लगी हैं। गर्मी के ये तेवर आगे भी जारी रहेंगे। लिहाजा आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी। बुधवार को मालवा-निमाड़ के जिलों में सबसे ज्यादा गर्मी रही। प्रदेश में सबसे गर्म रतलाम रहा यहां का अधिकतम तापमान 44.2 डग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकतर शहरों का तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले पांच शहर
शहर अधिकतम तापमान
रतलाम 44.2 डिग्री
नर्मदापुरम 43.2 डिग्री
खजुराहो 43.2 डिग्री
सिवनी में 42.6 डिग्री
नरसिंहपुर 42.4 डिग्री
यह भी पढ़ें-रीवा के रोमिल जॉब में रहते हुए UPSC में 27वीं रैंक की हासिल, भोपाल के छितिज शर्मा को मिली 58वीं रैंक
प्रदेश के इन शहरों में बढ़ा तापमान
प्रदेश में बुधवार को रतलाम शहर में पारा 44.2 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, नर्मदापुरम, खजुराहो-मंडला में 43.2 डिग्री, सिवनी में 42.6 डथ्ग्री, नरसिंहपुर में 42.4 डिग्री, टीकमगढ़-शिवपुरी में 42.2 डिग्री, नौगांव, रीवा-मलाजखंड में 42 डिग्री दर्ज किया गया। खरगोन, दमोह, धार, उमरिया, सागर, सतना, सीधी, गुना, बैतूल, शाजापुर, रायसेन, खंडवा और छिंदवाड़ा में तापमान 41 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो उज्जैन में सबसे ज्यादा 41.7 डिग्री रहा। ग्वालियर-उज्जैन में 41.2 डिग्री, इंदौर में 41 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं भोपाल में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। इससे सड़कों का डामर भी पिघल गया। कई शहरों में लू का असर भी देखा गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, MP के आदिवासी अंचलों को बना दिया शराब तस्करों का अभयारण्य
पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा जारी
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से यानी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में अब तक तेज गर्मी का असर रहा है, लेकिन अब पूर्वी हिस्से यानी, सागर, सिंगरौली, रीवा, सीधी जैसे शहरों में भी गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं।
प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
24 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, शिवपुरी, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, सीधी और सिंगरौली में लू चल सकती है। अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी।
25 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, शिवपुरी, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में लू का अलर्ट है।
26 अप्रैल: अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में हीट वेव यानी, लू का अलर्ट है। अन्य जिलों में भी गर्मी का