{"_id":"67e9f7d5b4258e615401489d","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-s-weather-will-change-from-today-clouds-will-cover-many-districts-hailstorm-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश का बदला मौसम, भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल, कल से तीन दिन ओले-बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश का बदला मौसम, भोपाल समेत कई जिलों में छाए बादल, कल से तीन दिन ओले-बारिश का अलर्ट
Mon, 31 Mar 2025 08:14 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 31 Mar 2025 08:14 PM IST
सार
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कई जिलों में बादल छाए रहे, जबकि तीन जिलों का तापमान 39 डिग्री पार पहुंच गया। कल 1 अप्रैल से प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया गया। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में दिन में बादल छाए रहे। हालांकि कई जिलों में गर्मी ने लोगों को परेशान किया। प्रदेश में सबसे गर्म नर्मदापुरम रहा यहां का अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रतलाम और मंडला का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 3 अप्रैल प्रदेश में ओले-बारिश और आंधी का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इस वजह से प्रदेश के 40 से ज्यादा जिलों में असर देखने को मिलेगा।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
नर्मदापुरम 39.5
रतलाम 39.2
मंडला 39.2
उज्जैन 38.5
रतलाम 38.0
इसलिए बदल रहा प्रदेश का मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि अप्रैल की शुरुआत तेज गर्मी की बजाय ओले, बारिश, गरज-चमक और आंधी के साथ हो सकती है। कहीं-कहीं आंधी की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के बाद मध्य महाराष्ट्र और कोंकण क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव होने की संभावना है। जिसके पठारी क्षेत्र में ट्रफ के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आनी शुरू हो जाएगी, जिससे प्रदेश में भी मौसम बदला रहेगा।
यह भी पढ़ें-प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तापमान में आई गिरावट, एक अप्रैल को हल्की बारिश का अलर्ट
विज्ञापन
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
1 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। हरदा, खरगोन, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में तेज आंधी और गरज-चमक की स्थिति रहेगी। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास, मंदसौर, नरसिंहपुर और सागर में 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी।
2 अप्रैल: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट है। हरदा-शिवपुरी समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर और पांढुर्णा में तेज आंधी चलेगी।
3 अप्रैल: बैतूल में ओले गिर सकते हैं। खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा में 40 से 50किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलेगी। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी चलेगी।
यह भी पढ़ें- डिप्टी सीएम देवड़ा बोले- विक्रम संवत गौरवशाली कालगणना के साथ हमारी सांस्कृतिक पहचान