{"_id":"680456bfdf8d99784f0c7b46","slug":"mp-weather-today-madhya-pradesh-s-mercury-reached-44-degrees-heat-wave-will-prevail-in-5-districts-today-we-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, सीधी रहा सबसे गर्म, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, सीधी रहा सबसे गर्म, अगले 3 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
Mon, 21 Apr 2025 09:09 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 21 Apr 2025 09:09 PM IST
सार
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सीधी में दर्ज किया गया। प्रदेश के करीब 27 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान हो रहे हैं। कई दिनों से तापमान बढ़ने से दिन में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। प्रदेश के पूर्वी हिस्से सबसे ज्यादा गर्मी पड़ रही है। सोमवार को सीधी में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म हवाएं चलने की वजह से पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 27 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक रहा।
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि गर्म हवाओं की वजह से पारे में बढ़ोतरी हुई है। सुबह से ही सूरज की तेज धूप चुभने लगती है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी बढ़ जाती है। इस कारण दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ा है तीन दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि तीन दिन के बाद पारे में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन इससे पहले भीषण गर्मी रहेगी।
यह भी पढ़ें-विधानसभा की कार्यवाही लाइव दिखाने को लेकर हाई कोर्ट का सरकार को नोटिस, नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा
विज्ञापन
सतना और टीकमगढ़ भी रहे गर्म
सीधी के बाद सतना और टीकमगढ़ में सबसे ज्यादा गर्मी रही। सतना में 43.6 डिग्री, टीकमगढ़ में 43.5 डिग्री, नौगांव में 43.2 डिग्री, रीवा में 43 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह, मंडला, शिवपुरी, उमरिया, मलाजखंड, सागर, खरगोन, खजुराहो, सिवनी, नरसिंहपुर, गुना, रतलाम, नर्मदापुरम, रायसेन, खंडवा, बैतूल, धार और छिंदवाड़ा में भी तेज गर्मी रही।
10 जिलों में लू का अलर्ट
बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में पारा सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 40.7 डिग्री, भोपाल में 40.1 डिग्री, उज्जैन में 40 डिग्री और इंदौर में पारा 39.6 डिग्री रहा। मंगलवार से 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट भी है।
यह भी पढ़ें-चीतों की पहली अंतर-क्षेत्रीय शिफ्टिंग कल, कूनो से गांधीसागर तक आठ घंटे सफर करेंगे 'पावक' और 'प्रभास'
ऐसा रहेगा अप्रैल माह में मौसम
तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 2 से 3 दिन लू चल सकती है। हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि चौथा सप्ताह मे उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।