{"_id":"68e27c95c0018b686f0634c2","slug":"mp-weather-today-heavy-rains-resume-in-madhya-pradesh-betul-receives-2-inches-of-rain-in-9-hours-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला, बैतूल में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में फिर शुरू हुआ झमाझम बारिश का सिलसिला, बैतूल में 9 घंटे में 2 इंच गिरा पानी
Sun, 05 Oct 2025 07:43 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sun, 05 Oct 2025 07:43 PM IST
सार
रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बैतूल में बारिश हुई, जहां सिर्फ 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। राजधानी भोपाल में दोपहर के बाद से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन
भोपाल में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रविवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बैतूल में बारिश हुई, जहां सिर्फ 9 घंटे में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। सिवनी और श्योपुर में सवा इंच बारिश हुई। सागर, नर्मदापुरम और धार में आधा और आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दोपहर के बाद से बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
इन जिलों में हुई भारी से हल्की बारिश
बैतूल के अलावा भोपाल, धार, गुना, नर्मदापुरम, खरगोन, श्योपुर, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, सिवनी और बालाघाट में भी रुक-रुक कर बारिश हुई। रायसेन जिले में रविवार दोपहर से ही रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर 1 फीट से ज्यादा पानी भर गया।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में मौसम की विदाई से पहले बारिश का दौर, अगले 3 दिन हल्की से तेज बारिश के आसार
विज्ञापन
धीरे-धीरे हो रही मानसून की विदाई
ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है। राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों में भी इसका असर खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई पूरी हो जाएगी। इस साल मानसून 16 जून को मध्यप्रदेश में पहुंचा था, जो सामान्य समय से सिर्फ एक दिन देरी से था। अमूमन यह 6 अक्टूबर तक विदा हो जाता है, लेकिन इस बार कुछ सिस्टम सक्रिय होने से इसकी मियाद थोड़ी बढ़ सकती है।
यह भी पढ़ें- जांच में देरी की वजह से बढ़ा मौत का आंकड़ा', मुखर हुए कांग्रेस नेता; जानिए किसने क्या कहा
वर्तमान में एक्टिव सिस्टम
पूर्वी मध्यप्रदेश में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय है, जो बादलों और बारिश का कारण बना हुआ है। यह सिस्टम अगले कुछ दिनों तक असर दिखा सकता है। प्रदेश में मानसून की विदाई की घड़ी नज़दीक है, लेकिन जाते-जाते मौसम ने ठंडक और नमी की सौगात दी है। बादलों और बूंदों का यह अंतिम दौर वातावरण को ताजगी से भरने वाला है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन