फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Rainfall occurred in more than 10 districts of the state, more than 3.5 inches of water fell in Da

Mp weather: प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश, दमोह में 9 घंटे में साढ़े 3 इंच से ज्यादा गिरा पानी

Sat, 09 Aug 2025 09:41 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 09 Aug 2025 09:41 PM IST
सार

शनिवार को  प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई दमोह  में सबसे ज्यादा साढे तीन इंच से ज्यादा पानी गिर गया। पचमढ़ी में 1 इंच से ज्यादा और रीवा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।राजधानी भोपाल में भी शाम के समय हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
MP weather: Rainfall occurred in more than 10 districts of the state, more than 3.5 inches of water fell in Da
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में एक सप्ताह बाद एक बार फिर से कुछ क्षेत्रों बारिश का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में तेज बारिश हो रही है। शनिवार को  प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई दमोह  में सबसे ज्यादा साढे तीन इंच से ज्यादा पानी गिर गया। पचमढ़ी में 1 इंच से ज्यादा और रीवा में आधा इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी शाम के समय हल्की बारिश हुई। इसके अलावा इंदौर, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो,  सागर, सीधी और शिवनी मैं भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों में कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जाता है।
विज्ञापन




मौसम विभाग का बारिश के लिए अलर्ट 

मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार अशोकनगर में बिजली के साथ भारी बारिश के साथ-साथ दक्षिणी विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नर्मदापुरम,पचमढ़ी, पन्ना, सतना, रीवा, राजगढ़, गुना, उत्तरी अशोकनगर, बुरहानपुर, दक्षिण में बिजली के साथ मध्यम बारिश होगी।  खरगोन और निवाड़ी,ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर,खजुराहो, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, मंडला, अनुपपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट, आगर, शाजापुर, सीहोर, भोपाल, देवास, हरदा, पश्चिमी नर्मदापुरम, खंडवा,ओंकारेश्वर हल्की बारिश होगी।खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, शिवपुरी, दतिया, भिंड, उज्जैन, श्योपुर, रतलाम, मंदसौर, नीमच में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-रेलवे ने लागू की राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम, रिटर्न जर्नी पर मिलेगा 20% डिस्काउंट, प्रायोगिक तौर पर स्कीम
विज्ञापन
विज्ञापन



13 अगस्त से नया सिस्टम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, शुक्रवार को देश में दो टर्फ की एक्टिविटी रही, जो मध्यप्रदेश से काफी दूर है। शनिवार को कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 13 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के एक्टिव होने का अनुमान है। इससे प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो सकता है।


यह भी पढ़ें-कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, 15 लाख युवा जुड़े



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed