फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Railways implemented round trip package scheme, 20% discount will be given on return journey, scheme i

Bhopal: रेलवे ने लागू की राउंड ट्रिप पैकेज स्कीम, रिटर्न जर्नी पर मिलेगा 20% डिस्काउंट, प्रायोगिक तौर पर स्कीम

Sat, 09 Aug 2025 06:23 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Sat, 09 Aug 2025 06:23 PM IST
सार

रेलवे ने राउंड ट्रिप स्कीम शुरू की है, इस स्कीम में यात्रियां को रिर्टन जर्नी में 20 % डिस्काउंट मिलेगा। इस स्कीम में उन यात्रियो को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा जो रिर्टन टिकट भी बुक करेंगे।
 

विज्ञापन
Bhopal: Railways implemented round trip package scheme, 20% discount will be given on return journey, scheme i
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए तथा त्यौहारी सीजन में भीड़ से बचने व ट्रेनों का अधिकतम उपयोग करने के साथ-साथ परेशानी मुक्त टिकट सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रायोगिक तौर पर राउंड ट्रिप स्कीम शुरू की है। इस स्कीम में यात्रियां को रिर्टन जर्नी में 20 % डिस्काउंट मिलेगा।इस स्कीम में उन यात्रियो को डिस्काउंट का लाभ मिलेगा जो रिर्टन टिकट भी बुक करेंगे। इसमें टिकट बुकिंग में दोनों ओर की (आना और जाना) यात्रा में यात्री की सभी जानकारियां समान होनी चाहिए। 
विज्ञापन



14 अगस्त से बुकिंग प्रारम्भ
रेलवे द्वारा 13 अक्टूबर से की जाने वाली यात्रा के लिए 14 अगस्त से बुकिंग प्रारम्भ की जाएगी। 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक यात्रा करने वालों के लिए पहले बुकिंग होगी तथा इसी के सम्पर्क में वापिसी यात्रा के लिए 17 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक रिर्टन टिकट बुक की जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP के 6 बड़े शहरों में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले, नेशनल हेल्थ मिशन के सर्वे में हुआ खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे ले सकते हैं लाभ
इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए यात्री को समान श्रेणी और समान जोडी ट्रेन में टिकट बुक करवानी होगी। इस स्कीम में टिकट बुक करवाने वालों को रिफंड का प्रावधान नहीं किया गया है और न ही टिकट मॉडिफिकेशन की सुविधा प्रदान की गई है। जिन ट्रेनों मे फ्लेक्सी फेयर का प्रावधान है उनको इस स्कीम से बाहर रखा गया है। इस स्कीम में बेस किराये में 20 % छूट का लाभ केवल कन्फर्म टिकट पर ही लागू होगां। साथ ही किसी भी प्रकार की रियायते जैसे रेलवे पास, बाउचर, रेल यात्रा कूपन इत्यादि इसमें कवर नहीं किए जाएंगें।

यह भी पढ़ें-ट्रेन में सवार युवक के हाथ से छीना 40 हजार का मोबाइल, यात्रियों के हजारों का सामान चोरी

एक ही माध्यम से बुक होना चाहिए टिकट
इस स्कीम के तहत दोनों तरफ की यात्रा के लिए टिकट बुक करवाने का माध्यम भी समान ही होना चाहिए जैसे यदि किसी यात्री ने जाने की टिकट यदि इंटरनेट बुकिंग के माध्यम से बुक की है तो रिर्टन जर्नी की टिकट भी इंटरनेट बुकिंग से ही होनी चाहिए यही रेलवे आरक्षण काउंटर से बुक टिकट पर लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed