{"_id":"68974b68f5f92935c8032dec","slug":"youth-congress-elections-the-least-number-of-youth-took-congress-membership-in-kamal-nath-s-area-15-lakh-you-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth Congress elections: कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, 15 लाख युवा जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth Congress elections: कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, 15 लाख युवा जुड़े
Sat, 09 Aug 2025 06:56 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Sat, 09 Aug 2025 06:56 PM IST
सार
एमपी में युवा कांग्रेस के चुनाव कराए जा रहे हैं। यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अब तक 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने सदस्यता ली है।
विज्ञापन
पीसीसी भोपाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस जहां संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है, वही युवा कांग्रेस के चुनाव कराए जा रहे हैं। प्रदेश भर से युवाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जा रही है। यूथ कांग्रेस द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार अब तक 15 लाख युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। खास बात यह है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के क्षेत्र में सबसे कम युवाओं ने सदस्यता ली है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन से सबसे अधिक 74 हजार युवाओं ने युवा कांग्रेस की सदस्यता ली है। जबकि छिंदवाड़ा से महज 3,287 युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के गृह जिले धार से 55 हजार युवाओं ने मेंबरशिप लेकर युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के चुनाव में हिस्सा लिया।
15 लाख युवाओं ने युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया
प्रदेशभर में कुल 15 लाख युवाओं ने युवा कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। इस प्रक्रिया में एक सदस्य को अपनी पसंद के छह उम्मीदवारों को वोट देना था, जिनमें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष, महासचिव, जिला अध्यक्ष, महासचिव, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी शामिल हैं। भोपाल शहर में 53 हजार और भोपाल ग्रामीण में 11 हजार युवाओं ने सदस्यता ली। इन सभी ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से अपने शासकीय दस्तावेजों के आधार पर सदस्यता प्राप्त की। इसके लिए 50 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया था।
यह भी पढ़ें-ट्रेन में सवार युवक के हाथ से छीना 40 हजार का मोबाइल, यात्रियों के हजारों का सामान चोरी
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के माध्यम से
एमपी कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बताया कियुथ कांग्रेस चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। स्क्रूटनी पूरी होने के बाद प्रदेश और जिला स्तर की कार्यकारिणी के परिणाम जारी किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें पहले दिन सबसे अधिक मत प्राप्त करने वाले शीर्ष प्रत्याशियों को आमंत्रित किया जाएगा। सितंबर माह तक मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति कर दी जाएगी।
यह भी पढ़ें-MP के 6 बड़े शहरों में भोपाल में सबसे कम डॉग बाइट्स के मामले, नेशनल हेल्थ मिशन के सर्वे में हुआ खुलासा
प्रमुख जिलो में सदस्यता के आंकड़े
जिला सदस्य बने
छिंदवाड़ा 3287
दमोह 11760
दतिया 22474
देवास 35354
धार 55000
डिंडोरी 6010
रायसेन 13462
राजगढ़ 43837
रतलाम 26322
रीवा 55429
सागर 28076
सतना 58300
सीहोर 25324
सिवनी 41241