फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather today: Rainfall in more than 10 districts of the state, more than two and a half inches of water fe

Mp weather today: प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में हुई बारिश,उमरिया में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा गिरा पानी

Tue, 12 Aug 2025 08:55 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 12 Aug 2025 08:55 PM IST
सार

मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर रहा। उमरिया में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरा। ग्वालियर, सीधी में आधा इंच बारिश दर्ज हुई। दमोह, मैहर, डिंडौरी, सीधी, सिवनी, इंदौर, पचमढ़ी, बालाघाट, सागर, रीवा, मंडला में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
MP weather today: Rainfall in more than 10 districts of the state, more than two and a half inches of water fe
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मंगलवार को 10 से ज्यादा जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का दौर रहा। उमरिया में 9 घंटे में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरा। ग्वालियर, सीधी में आधा इंच बारिश दर्ज हुई। इसके साथ ही दमोह, मैहर, डिंडौरी, सिवनी, इंदौर, पचमढ़ी, बालाघाट, सागर, रीवा, मंडला में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त से बंगाल की खाड़ी से लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। जिसका असर भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में भी दिखाई देगा।
विज्ञापन



कल कई जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार बुधवार को नरसिंहपुर,,छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, मऊगंज और रीवा में भारी बारिश का एलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक किसानों को मिली 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि, CM ने जताया आभार
विज्ञापन
विज्ञापन



कल से एक सिस्टम और हो रहा एक्टिव
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि एक ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से प्रदेश में बारिश हो रही है। 13 अगस्त से एक लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो रहा है। इस वजह से 15 अगस्त से लगातार तेज बारिश होने का अनुमान है।


यह भी पढ़ें-प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी का पाकिस्तानी कनेक्शन, कांग्रेस बोली- सुरक्षा को है खतरा

अब तक औसत 29.5 इंच बारिश
प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। तब से अब तक औसत 29.5 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 22.8 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.7 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 45.8 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 45.1 इंच, मंडला-टीकमगढ़ में 44 इंच और अशोकनगर में 42 इंच के करीब बारिश हो चुकी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed