{"_id":"689a9f27568680205803fd50","slug":"mp-news-more-than-54-23-lakh-farmers-of-the-state-received-crop-insurance-amount-of-rs-1383-crore-cm-express-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक किसानों को मिली 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि, CM ने जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश के 54.23 लाख से अधिक किसानों को मिली 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि, CM ने जताया आभार
Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Tue, 12 Aug 2025 07:26 AM IST
सार
प्रदेश के 54.23 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में सोमवार को फसल बीमा के 1383 करोड़ रुपये अंतरित किए गए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह राशि अंतरित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश सरकार हमेशा किसानों के साथ है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के किसानों सहित मध्य प्रदेश के 54 लाख 23 हजार 287 किसानों को लगभग 1383 करोड़ रुपये की फसल बीमा राशि हस्तांतरित की गई। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में डाली गई यह राशि लगभग 3 वर्षों के अलग-अलग फसल बीमा की है।
ये भी पढ़ें- MP News: शिवराज बोले-राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं
इसमें वित्त वर्ष 2023-24 के रबी फसल की बीमा राशि, वर्ष 2024 की खरीफ फसल की बीमा राशि और वित्त वर्ष 2024-25 की रबी सीजन की विभिन्न फसलों की बीमा राशि किसानों के खातों में डाली गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह देश के अन्नदाता किसानों के प्रति संवेदनशीलता ही है कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में समाप्त हुए वित्त वर्ष तक की फसल बीमा राशि किसानों को दे दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों को गत तीन साल की फसल बीमा राशि की एकमुश्त सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Archana Tiwari Missing: नर्मदा ब्रिज पर थी अर्चना की अंतिम मोबाइल लोकेशन, नदी में तलाश करने उतरी टीमें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जारी संदेश में कहा कि फसल बीमा की राशि का ऐसे समय में आना एक तरह से किसानों के लिए आर्थिक रूप से बेहद मददगार है। उन्होंने कहा कि अभी जब बारिश का समय चल रहा है और खरीफ फसल आने में करीब 2 महीने से ज्यादा का समय बाकी है, ऐसे त्योहार के सीजन में फसल बीमा की राशि का आना किसानों के लिए बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के हित में हर कदम पर सदैव साथ है। फसलों को किसी भी कारण से हुए नुकसान की बीमा राशि दिलाई जाएगी।