फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Fog in many districts of the state since morning, drizzle alert, another round of cold from

Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में छाया कोहरा, पारा बढ़ने से सर्दी में गर्मी का अहसास, कब बदलेगा मौसम?

Wed, 22 Jan 2025 09:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Wed, 22 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

Mp Weather Today Update: मध्य प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है।  24 जनवरी से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू होगा। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में सुबह से कोहरा छाया। कुछ जिलों में बूंदाबांदी का भी अलर्ट है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Fog in many districts of the state since morning, drizzle alert, another round of cold from
प्रदेश में फिर बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले कड़ाके की ठंड का दौरा चल रहा था, वहीं अब दो-तीन दिन से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में ठंड गायब सी हो गई है और धूप खिल रही है। हालांकि, रात में कुछ शहरों में ठंड अभी भी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है की हवा का रुख बदलने से मौसम में परिवर्तन आया है। रात में मंडला, पचमढ़ी, शहडोल,बालाघाट, शाजापुर जैसे शहरों में पारा 10 डिग्री और दिन का 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। 24 जनवरी से ठंड का एक दौर और आ सकता है।  उत्तरी हवा आने से रात के तापमान में गिरावट के आसार है।बुधवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। पांच शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। मंडला सबसे गर्म रहा यहां का अधिकत तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के न्यूनतम तापमान वाले शहर
शहर              न्यूनतम तापमान

पचमढ़ी            7.6
शहडोल           7.9
शजापुर            8.6
मंडला              8.8
बालाघाट          9.4


अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर              अधिकतम तापमान

मंडला             31.2
खरगौन            30.8
खंडवा             30.5
नर्मदापुरम        30.0
सिवनी              30.0


दो-तीन डिग्री गिरेगा पारा
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया प्रदेश में हवा का रुख बदलने से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। 24 जनवरी से उत्तर से सर्द हवा आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पिछले चार दिन से प्रदेश के मौसम में काफी बदलाव हुआ है। जिन शहरों में दिन में पारा 20 डिग्री के नीचे था और शीतलहर चल रही थी, वहां पर ठंड का असर नहीं है, तेज धूप है। कई शहरों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
22 जनवरी: ग्वालियर, भिंड, दतिया और मुरैना में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे पहले सुबह ग्वालियर, भिंड, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

23 जनवरी: मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed