{"_id":"6848e37646f75c940108e12b","slug":"mp-weather-today-effect-of-intense-heat-in-madhya-pradesh-mercury-crosses-46-degrees-heatwave-alert-in-15-d-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather Today: मध्य प्रदेश मे तेज गर्मी का असर, 6 शहरों का पारा 44 डिग्री पार, 15 जून तक पहुंचेगा मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather Today: मध्य प्रदेश मे तेज गर्मी का असर, 6 शहरों का पारा 44 डिग्री पार, 15 जून तक पहुंचेगा मानसून
Wed, 11 Jun 2025 08:40 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Wed, 11 Jun 2025 08:40 PM IST
सार
बुधवार को ग्वालियर समेत 6 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। सबसे गर्म छतरपुर रहा। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इधर मानसून की एक्टिविटी बढ़ी है।एमपी में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में डेढ़ महीने तक लगातार आधी-बारिश के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। प्रदेश में पिछले 4 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। बुधवार को ग्वालियर समेत 6 शहर ऐसे रहे, जहां पारा 44 डिग्री या इससे अधिक पहुंच गया। सबसे गर्म छतरपुर रहा। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से मानसून की एक्टिविटी बढ़ी है। अब यह आगे बढ़ेगा। एमपी में मानसून की एंट्री 14 या 15 जून को हो सकती है।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
छतरपुर 44.8 डिग्री
गुना 44.5 डिग्री
ग्वालियर 44.2 डिग्री
शाजापुर 44.2 डिग्री
शिवपुरी 44.0 डिग्री
मध्य प्रदेश में छतरपुर सबसे ज्यादा गर्म
प्रदेश में सबसे गर्म छतरपुर रहा। यहां तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुना में 44.5 डिग्री, ग्वालियर-शाजापुर में 44.2 डिग्री और शिवपुरी-टीकमगढ़ में 44 डिग्री रहा। बड़े शहरों में भोपाल में 42.6 डिग्री, इंदौर में 41.6 डिग्री, उज्जैन में 42.8 डिग्री और जबलपुर में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। इसी तरह खजुराहो (छतरपुर) में 43.6 डिग्री, नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 43.2 डिग्री, सागर में 42.6 डिग्री, दमोह में 42.5 डिग्री, सतना में 42.4 डिग्री, धार में 42.3 डिग्री, सीधी में 42.2 डिग्री, रीवा में 42 डिग्री, रतलाम में 41.6 डिग्री, उमरिया में 41.5 डिग्री और खरगोन में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें-भोपाल में 75 से अधिक चोरी करने वाला खाटू श्याम में छिपा था, आठ लाख के सामान के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
13 जून से फिर शुरू होगी बारिश
मौसम विभाग ने अगले 2 दिन यानी, 11 और 12 जून को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। 13 जून से फिर से बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, जिन जिलों में बारिश नहीं होगी, वहां गर्मी का असर बना रहेगा। इधर पिछले 13 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री लेट हो रही है। अगले 3 से 4 दिन तक मानसून के आगे बढ़ने की संभावना कम ही है। यानी, मानसून 15 जून तक प्रदेश में प्रवेश कर सकता है।
यह भी पढ़ें-सीएम यादव बोले- सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना में होगा 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश
मध्य प्रदेश में अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
12 जून: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, गुना,अशोकनगर, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में लू चलेगी। बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
13 जून: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना,सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, उमरिया, कटनी, मैहर, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा और बुरहानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
14 जून: भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, मैहर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना में आंधी-बारिश का अलर्ट है।