फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   15 Police Officers Demoted to Inspectors After Promotions Cancelled Over Departmental Inquiries, Criminal Case

15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त…फिर बनाए गए इंस्पेक्टर,विभागीय जांच व आपराधिक मामलों के कारण हुए पदावनत

Sun, 25 Oct 2026 10:26 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Sun, 25 Oct 2026 10:26 AM IST
सार

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें वापस निरीक्षक बना दिया है। विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े होने के आधार पर पदोन्नति आदेश की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
15 Police Officers Demoted to Inspectors After Promotions Cancelled Over Departmental Inquiries, Criminal Case
पुलिस मुख्यालय, भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने जुलाई माह में निरीक्षक से डीएसपी पद पर पदोन्नत 15 पुलिस अधिकारियों की पदोन्नति निरस्त कर दी है। गृह विभाग ने इन सभी अफसरों को पदावनत कर वापस निरीक्षक बना दिया है। विभागीय जांच और आपराधिक मामलों से जुड़े पाए जाने के कारण इन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। विभागीय पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर पूर्व में जारी पदोन्नति आदेश की समीक्षा की गई, जिसके बाद पदोन्नति निरस्त करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल मास्टर प्लान-2047: किसानों  ने खोला मोर्चा, करीब 10 हजार आपत्तियों के बाद सरकार के सामने नई चुनौती
विज्ञापन


पदोन्नति निरस्त होने वाले अधिकारी
गृह विभाग के फैसले से निरीक्षक संवर्ग के 12 अधिकारी प्रभावित हुए हैं। इनमें महेंद्र सिंह भदौरिया, विपिन बिहारी सिंह, योगेन्द्र सिंह जादौन, महेंद्र सिंह परमार, शैलेश कुमार मिश्रा, भरत सिंह ठाकुर, मनीष मिश्रा, विनय आर्य, सोमलता मालिक, सुरेश चन्द्र नागर, दीपक सेजवार और संतोष कुमार पंद्रे शामिल हैं। इसके अलावा अन्य संवर्ग के तीन अधिकारियों की पदोन्नति भी निरस्त हुई है। इसमें विशेष शाखा की निरीक्षक कल्पना रघुवंशी, विसबल के निरीक्षक देवेंद्र दुबे और आरक्षित निरीक्षक अर्जुन सिंह पंवार का नाम शामिल है। इन सभी अफसरों को मूल पद पर वापस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- नेशनल हेराल्ड जमीन विवाद: भोपाल जिला कोर्ट ने बीडीए की बेदखली याचिका खारिज की, एजेएल को राहत

पूर्व में 78 पदोन्नतियां निरस्त
इससे पहले पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 1 सितंबर को आदेश जारी करके जुलाई में पदोन्नत 78 उप निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त कर दी थी। निरीक्षक पद पर पदोन्नति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के आधार पर उन्हें पदोन्नति के लिए अनफिट पाया गया था। विभागीय जांच और आपराधिक प्रकरणों के चलते ही उनकी पदोन्नति वापस ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed