फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Severe cold in MP amid icy winds, Rajgarh coldest for 12th consecutive day, mercury 5.6 degrees

MP Weather: एमपी में बर्फीली हवाओं के बीच कड़ाके की ठंड, लगातार 12वें दिन राजगढ़ सबसे ठंडा, पारा 5.6 डिग्री

Tue, 18 Nov 2025 07:19 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 18 Nov 2025 07:19 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठंड का कहर बढ़ा दिया है। भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में पारा रिकॉर्ड स्तर तक गिर गया है। नवंबर में पहली बार इतनी तीखी सर्द रातें दर्ज हो रही हैं, जिसके चलते प्रदेश के आधे हिस्से में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather: Severe cold in MP amid icy winds, Rajgarh coldest for 12th consecutive day, mercury 5.6 degrees
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर की सर्दी इस बार इतिहास रच रही है। पिछले कई दिनों से तापमान लगातार नीचे जा रहा है और 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूट चुका है। प्रदेश का राजगढ़ जिला लगातार 12वें दिन सबसे ठंडा रहा। सोमवार–मंगलवार की रात यहां न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी के पास स्थित पचमढ़ी में भी पारा गिरकर 6.4 डिग्री तक पहुंच गया। उमरिया में 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री, शिवपुरी में 8 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री, धार में 8.8 डिग्री, मलाजखंड में 8.9 डिग्री, खंडवा में 9.4 डिग्री और छिंदवाड़ा में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। वहीं खरगोन और मंडला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा।
विज्ञापन


बड़े शहरों में भी गिरावट, लेकिन भोपाल में थोड़ा उछाल
राजधानी भोपाल में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार-सोमवार की रात जहां पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस था और 84 साल का रिकॉर्ड टूट गया था, वहीं नए आंकड़ों में तापमान बढ़कर 8.2 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 7.7 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 11 डिग्री और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन



नवंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड
मध्य प्रदेश में नवंबर के पहले सप्ताह से ही सर्द हवाओं ने असर दिखाना शुरू कर दिया था। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 10 साल में नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड भी बना है। जहां सामान्यतः दूसरे सप्ताह से ठंड बढ़ती है, वहीं इस बार शुरुआत से ही तापमान में तेज गिरावट देखने को मिली। अक्टूबर में भी बारिश ने औसत को पीछे छोड़ दिया। महीने में 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य 1.3 इंच के मुकाबले 121% अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन







यह भी पढ़ें-भोपाल में नवंबर की सबसे ठंडी रात दर्ज, 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, चार दिन शीतलहर का अलर्ट

बदला स्कूलों का समय
इंदौर में ठंड को देखते हुए से स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से लागू करने का आदेश दिया है। भोपाल में भी नर्सरी से 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से पहले नहीं लगेंगी। ग्वालियर, देवास, झाबुआ, छिंदवाड़ा, सागर, शहडोल और खंडवा में भी स्कूल टाइमिंग बढ़ाई गई है। 



यह भी पढ़ें-भोपाल में एसआईआर की रफ्तार धीमी, कलेक्टर हुए नाराज, बीएलओ को रोज 10% काम पूरा करने के दिए निर्देश

भोपाल में टूटा ओवरऑल रिकॉर्ड
भोपाल में नवंबर में आम तौर पर रात का तापमान 9 से 12 डिग्री के बीच रहता है। लेकिन इस बार पहले ही सप्ताह में ठंड ने जोर पकड़ लिया। 16 नवंबर की रात तापमान 5.2 डिग्री तक गिर गया, जिससे 1941 में दर्ज 6.1 डिग्री का रिकॉर्ड टूट गया। राजधानी में नवंबर में बारिश का ट्रेंड भी बना हुआ है। पिछले 10 वर्षों में तीन बार बारिश हो चुकी है। साल 1936 में इस महीने साढ़े 5 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed