फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rain accompanied by strong winds in many districts of the state, clouds in Bhopal, weather w

Mp Weather Today: प्रदेश कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश,भोपाल में छाए बादल,अगले 3 दिन बदला रहेगा मौसम

Fri, 09 May 2025 08:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Fri, 09 May 2025 08:24 PM IST
सार

Mp Weather Today: शुक्रवार को नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इंदौर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में धूप-छाव चलता रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। 
 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain accompanied by strong winds in many districts of the state, clouds in Bhopal, weather w
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चार मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिससे अरब सागर से लगातार नमी आ रही है। कई जिलों में रुक-रुककर बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो रही है। इससे तापमान में गिरावट दरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को नर्मदापुरम के सिवनी मालवा में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इंदौर में भी हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में धूप-छाव चलता रहा। प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम बदला रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन तक प्रदेश में इसी प्रकार का मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने भोपाल, श्योपुर, बैतूल, हरदा और अनूपपुर में आकाशीय बिजली गिरने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, गुना, विदिशा, रायसेन, सीहोर, खंडवा, छतरपुर, बैतूल, रतलाम, देवास, खरगोन, पन्ना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सिंगरौली और शहडोल में भी मौसम बदला रहेगा।
विज्ञापन


ऐसा रहा प्रमुख शहरों का मौसम 
प्रदेश में शुक्रवार को खजुराहो का तापमान सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंडला, सतना, सीधी और रीवा में भी पारा 39 डिग्री या इससे ज्यादा रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.2 डिग्री, इंदौर में 34 डिग्री, ग्वालियर में 37.6 डिग्री, उज्जैन में 34 डिग्री और जबलपुर में पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इकलौत हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना का एमओयू 10 मई को, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र को मिलेगा लाभ

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय
वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी मध्य प्रदेश के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने चक्रवात से लेकर गुजरात से होकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पूर्वी-पश्चिमी द्रोणिका दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ से उत्तरी झारखंड तक बनी हुई है। मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि अरब सागर से मध्य प्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है। इस वजह से लगातार नमी आने के कारण गुजरात से लगे प्रदेश के जिलों में बारिश हो रही है।



यह भी पढ़ें-सीएम आज करेंगे जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ, रवींद्र भवन में होगा तीन दिवसीय महोत्सव


अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

10 मई : भोपाल, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, बरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडल, डिंडौरी और बालाघाट में आंधी-बारिश होने की संभावना है।

11 मई : इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, कटनी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर में बारिश के साथ आंधी भी चल सकती है।

12 मई : इस दिन प्रदेश के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग शामिल हैं। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed