फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: CM will inaugurate Tribal Craft Village Festival today, three-day festival will be held in Ravindra B

MP News:सीएम आज करेंगे जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ, रवींद्र भवन में होगा तीन दिवसीय महोत्सव

Fri, 09 May 2025 06:47 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Fri, 09 May 2025 06:47 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रवींद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में दोपहर 1:30 बजे से जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन
MP News: CM will inaugurate Tribal Craft Village Festival today, three-day festival will be held in Ravindra B
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रवींद्र भवन के हंस ध्वनि सभागार में दोपहर 1:30 बजे जनजातीय शिल्प ग्राम महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। जनजातीय कार्य विभाग और राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान भोपाल के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव में जीआई टैग प्राप्त गोंड पेंटिंग के 4 कलाकारों को मुख्यमंत्री द्वारा ऑथोराइज्ड यूजर कार्ड वितरित किए जाएंगे। साथ ही “आदि रंग’’ परियोजना के शुभारंभ प्रतीक स्वरूप एनआईसी द्वारा विकसित प्रशिक्षण किट हितग्राहियों को वितरित की जाएगी। शुभारंभ कार्यक्रम में बादल भोई जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय की कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी होगा। महोत्सव में आदि शिल्प, जनजातीय व्यंजन के साथ जनजातीय नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed