फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather There is possibility of rain with storm for two days in some districts of state

MP Weather: प्रदेश के कुछ जिलों में दो दिन आंधी के साथ बारिश होने की संभावना, पूरे हफ्ते का हाल जान लें

Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
सार

चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 अप्रैल तक प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
MP Weather There is possibility of rain with storm for two days in some districts of state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं धूप और उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो अभी दो दिन और मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा। प्रदेश के कुछ जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है। चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 अप्रैल तक प्रदेश में बादल, बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है। 17 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभाग में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


शहडोल, सतना, भिंड, रीवा, अनूपपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, ग्वालियर, मुरैना, मउगंज, डिंडौरी, दतिया, मैहर, निवाड़ी, कटनी, हरदा, मंडला, झाबुआ, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, पांढुर्णा, पन्ना, रायसेन, सागर, सिवनी, श्योपुर कला, शिवपुरी, गुना और छिंदवाड़ा जिले में भी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
विज्ञापन


प्रदेश में पूरे हफ्ते का हाल
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों के अलावा ग्वालियर, चंबल संभाग के पश्चिमी भाग में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिन पश्चिमी मप्र सहित इंदौर, धार, देवास उज्जैन, खंडवा, खरगोन, रतलाम के अलावा रीवा, मऊगंज, अनूपपुर शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, दमोह और सागर में बारिश-बिजली के आसार हैं। मई में फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साथ छह वेदर सिस्टम एक्टिव
वर्तमान में छह मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उससे लगे अफगानिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इस चक्रवात से एक द्रोणिका लाइन भी संबद्ध है, जो अरब सागर तक बनी हुई है। राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात और मराठवाड़ा पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक प्रति चक्रवात भी है। इन सभी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ अरब सागर से नमी आ रही है और मौसम का मिजाज एकदम से बदल गया है।  


यह है मौसम विभाग की चेतावनी
बैतूल और दक्षिण खरगोन में मध्यम गरज के साथ बारिश/ओलावृष्टि (हवा की गति 50 किमी प्रति घंटे तक) जारी रहने की संभावना है, साथ ही खंडवा, दक्षिण देवास, उत्तर बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सागर, पन्ना/टीआर, पंढुर्ना, सिवनी और सतना जिलों में शाम/रात के समय बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed