फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP weather: Temperatures reached close to 36 degrees in Madhya Pradesh, relief expected from today, temperatur

Mp weather: मध्य प्रदेश में 36 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, आज से राहत की उम्मीद, तापमान में हो सकती है गिरावट

Tue, 04 Mar 2025 08:21 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Mar 2025 08:21 AM IST
सार

Mp weather: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज से 2 से 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है।

विज्ञापन
MP weather: Temperatures reached close to 36 degrees in Madhya Pradesh, relief expected from today, temperatur
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआती दौर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 36 डिग्री की करीब दर्ज किया गया है। सोमवार को शिवनी का अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में दिन में तेज धूप से गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है। सोमवार को खंडवा, खरगोन में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा रहा। भोपाल-उज्जैन में भी सूरज के तेवर तीखे रहे। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से पारे में 2 से 3 डिग्री तक कमी हो सकती है। ऐसे में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



मार्च की शुरुआती दौर में मिला-जुला रहा मौसम
प्रदेश में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है। शुरुआती दिनों में ओले, बारिश और बादल वाला मौसम रहा तो अब सूरज के तेवर तेज होने लगे हैं। सोमवार को सिवनी में 35.8 डिग्री, खंडवा में 35.5 डिग्री और खरगोन में तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 33.1 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री और जबलपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 34.4 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, धार में 33.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री और बैतूल में 33.1 डिग्री रहा। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विज्ञापन



अगले 2 दिन ऐसा मौसम

4 मार्च: भोपाल में दिन में गर्मी का असर कम होगा। इंदौर, उज्जैन,ग्वालियर-जबलपुर में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। पारे में गिरावट होगी।

5 मार्च: इस दिन भी दिन-रात के तापमान में गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed