{"_id":"67b2a7b9d448f9d62f05c3e1","slug":"mp-weather-temperatures-in-the-state-crossed-34-degrees-weather-will-remain-the-same-for-three-days-school-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: प्रदेश में 34 डिग्री पार पहुंचा पारा, तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, स्कूलों के समय में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: प्रदेश में 34 डिग्री पार पहुंचा पारा, तीन दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम, स्कूलों के समय में परिवर्तन
Mon, 17 Feb 2025 08:36 AM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Mon, 17 Feb 2025 08:36 AM IST
सार
Mp Weather: मध्य प्रदेश में बढ़ोतरी देखी जा रही है। प्रदेश में अधिकतम 34 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा, उसके बाद ठंड बढ़ सकती है। निजी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है। जहां फरवरी माह में कड़ाके की ठंड देखी गई वहीं एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मध्य प्रदेश के कुछ शहरों का अधिकतम तापमान 34 डिग्री से ऊपर तक दर्ज किया गया, वही रात में भी 17 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। तापमान में हुई बढ़ोतरी से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। भोपाल में कई प्राइवेट स्कूलों की टाइमिंग अब सुबह 7.30 बजे कर दी गई है। पहले यह 9 बजे थी। अब इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर-उज्जैन समेत प्रदेशभर के स्कूलों में भी समय बदलेगा।
वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इससे दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। रविवार को ज्यादातर शहरों में पारा 30 से 34 डिग्री तक रहा। मंडला में 34 डिग्री और सिवनी में 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर, दमोह, खजुराहो, सागर, सतना, उमरिया, खंडवा, खरगोन, रतलाम, शिवपुरी में 32 डिग्री या इससे अधिक रहा, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा 31 डिग्री के पार पहुंच गया। इससे दिन में गर्मी का एहसास देखने को मिला। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
राजधानी में इन स्कूलों का बदला समय
भोपाल के कोलार स्थित सेंट जोसेफ को-एड स्कूल सोमवार से नए समय पर लगेगा। कक्षा पहली से आठवीं तक सुबह 7.30 से दोपहर 1.30 बजे तक और कक्षा नौवीं से 11वीं तक सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक लगेंगे। पहले सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से शुरू हो रही थी। राजधानी के बाकी स्कूलों में भी टाइमिंग बदली जा रही है।
विज्ञापन
20 फरवरी तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिन यानी, 20 फरवरी तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया, 17 फरवरी से नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय की तरफ एक्टिव होने की संभावना है। इस वजह से 2-3 दिन बाद प्रदेश में भी दिन-रात के तापमान में फिर से गिरावट होने का अनुमान है। इससे पहले बढ़ोतरी ही देखने को मिलेगी।
अगले 2 दिन ऐसा मौसम
17 फरवरी: दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी पारा बढ़ सकता है।
18 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।