फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Temperatures in Madhya Pradesh crossed 34 degrees, relief expected after 2 days, know how the weat

Mp Weather: मध्य प्रदेश में 34 डिग्री पार पहुंचा पारा,2 दिन बाद राहत की उम्मीद, जाने कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम

Tue, 04 Feb 2025 08:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Tue, 04 Feb 2025 08:32 AM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। दिन का पारा 34 डिग्री पार पहुंच गया है, जबकि रात का 17 डिग्री पार। दो दिन बाद तापमान में गिरावट आएगी।

 

विज्ञापन
MP Weather: Temperatures in Madhya Pradesh crossed 34 degrees, relief expected after 2 days, know how the weat
df - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। फरवरी माह में ही गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान 34 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है।  सोमवार को सीजन में पहली बार पारा 34 डिग्री के पार पहुंच गया। मंडला और सिवनी सबसे गर्म रहे। वहीं, भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 14 शहरों में पारा 30 डिग्री से ज्यादा रहा। जबकि रात का तापमान 17 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक 2 दिन बाद पारे में फिर से गिरावट हो सकती है।फरवरी में सुबह और रात में ही ठंड का असर देखने को मिलेगा। 20 फरवरी से यह असर और कम हो जाएगा। मंगलवार को कुछ जिलों में कोहरा छाया रहा। 
विज्ञापन



सिवनी, मंडला प्रदेश में सबसे गर्म
सोमवार को कई शहरों में गर्मी का असर देखा गया। सिवनी में 34.2 डिग्री और मंडला में 34 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह बैतूल में 33.2 डिग्री, इंदौर में 32.5 डिग्री, भोपाल में 32.1 डिग्री, रतलाम में 32 डिग्री, उज्जैन में 31.5 डिग्री, खरगोन-नर्मदापुरम में 31.4 डिग्री, धार में 31.9 डिग्री, मलाजखंड में 30.3 डिग्री, रायसेन में 30.2 डिग्री, खंडवा में 30.1 डिग्री, उमरिया-सागर में 30 डिग्री रहा।
विज्ञापन

जबकि रात की बात करें तो कई शहरों में पारा 15 डिग्री के पार पहुंच गया। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान 17.5 डिग्री, इंदौर में 17.2 डिग्री और सिवनी में 17 डिग्री रहा। इसी तरह उज्जैन-छिंदवाड़ा में 15 डिग्री, मलाजखंड में 15.2 डिग्री, सागर में 15.3 डिग्री, खंडवा में 15.4 डिग्री, धार में 16.5 डिग्री, सिवनी में 17 डिग्री, नर्मदापुरम में 17.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 फरवरी को एक्टिव होगा सिस्टम, होगी बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 8 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो सकता है। इस वजह से प्रदेश में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया, प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अगले 2 दिन ऐसा मौसम

4 फरवरी: ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में हल्के कोहरे का असर रह सकता है। दिन में गर्मी का असर रहेगा।

5 फरवरी: प्रदेश में दिन में गर्मी रहेगी। रात और सुबह के समय ही ठंड का असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed