फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Temperature in Madhya Pradesh drops by 4 degrees, yellow-orange alert for two days, clouds will pr

MP Weather News: मध्यप्रदेश के तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट, दो दिन के लिए यलो-ऑरेंज अलर्ट,भोपाल में छाए बादल

Mon, 17 Mar 2025 08:40 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 17 Mar 2025 08:40 PM IST
सार

Mp Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
 

विज्ञापन
MP Weather: Temperature in Madhya Pradesh drops by 4 degrees, yellow-orange alert for two days, clouds will pr
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां प्रदेश का तापमान 39 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा था, वहीं एक ही दिन में पारे 4 डिग्री तक की गिरावट हुई है। प्रदेश के कई जिलों में 19 और 20 मार्च को आंधी-बारिश की संभावना है। भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, चंबल, सागर और शहडोल संभाग में ज्यादा असर रहेगा। यहां 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 और 20 मार्च के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं सोमवार को भोपाल बादल छाए रहे। तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई। यहां का अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर            अधिकतम तापमान

नर्मादापुरम       37.2
खरगौन            37.2
रतलाम            36.2
नर्सिंगपुर          36.0
मंडला             35.5


दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश का कहना है कि अभी राजस्थान के ऊपर और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। इस वजह से मौसम बदला हुआ है। 18 मार्च से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। इसकी वजह से अगले 2 दिन तक बारिश हो सकती है। प्रदेश में पिछले 4 दिन के मौसम की बात करें तो 13 मार्च को मुरैना, भिंड में हल्की बारिश हुई। 14 मार्च को भिंड में बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं, 15 मार्च को झाबुआ, रतलाम, भिंड, मुरैना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में कहीं-कहीं बौछारें गिरी और बादल छाए रहे। राजधानी भोपाल में भी दिन में बादल देखने को मिले। बाकी शहरों में आसमान साफ रहा और गर्मी का असर देखा गया। 16 मार्च को भी कई जिलों में गरज-चमक, बूंदाबांदी और आंधी वाला मौसम रहा।
विज्ञापन


यह भी पढे़ं-दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं को दी नसीहत, बोले- मंच की लड़ाई समाप्त करो और जनता के लिए आवाज उठाओ
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

17 मार्च: कुछ जिलों में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी की संभावना भी है।

18 मार्च: इंदौर, उज्जैन, भोपाल संभाग में बादल छा सकते हैं। पूर्वी हिस्से में बूंदाबांदी होने के आसार है।

19 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और शहडोल संभाग में बादल, बारिश, गरज-चमक और आंधी का असर देखने को मिलेगा।

20 मार्च: दमोह, कटनी, उमरिया-शहडोल में आंधी, गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट। भोपाल, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, अनूपपुर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ में गरज-चमक, बारिश-आंधी का यलो अलर्ट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed