फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Mp Weather report: Minimum temperature will fall, cold will increase in the state

Mp Weather report: न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट, प्रदेश में बढ़ेगी ठंड

Thu, 07 Dec 2023 05:28 PM IST
नितिन तिवारी न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल
न्यूज डेस्क अमर उजाला भोपाल Published by: नितिन तिवारी Updated Thu, 07 Dec 2023 05:28 PM IST
सार

प्रदेश में जल्द ही तेज ठंड के आसार है। मौसम वैज्ञानिकों ने न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। वहीं अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है।

विज्ञापन
Mp Weather report: Minimum temperature will fall, cold will increase in the state
Weather News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते प्रदेश के रीवा जबलपुर व शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर नर्मदापुरम व सागर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही अधिकांश स्थानों पर गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा। बादलों के बीच सूरज की आवाजाही बनी रही। शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान में विशेष रूप से गिरावट दर्ज की गई। इंदौर रीवा और नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान अधिक गिरा। जबकि ग्वालियर संभाग के जिलों में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। इंदौर उज्जैन शहडोल जबलपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तामपान विशेष रूप से कम रहे। भोपाल नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में यह काफी कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आगे भी अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट का अनुमान है। हवाएं 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेंगी। 
विज्ञापन


यहां छाएगा कोहरा 
ग्वालियर चंबल संभाग के जिलों में, इसके साथ ही विदिशा रायसेन सीहोर भोपाल नर्मदापुरम झाबुआ धार इंदौर रतलाम उज्जैन देवास शाजापुर नीमच रीवा सतना उमरिया कटनी नरसिंहपुर पन्ना दमोह छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिले में सुबह और देर रात घना कोहरा छाने की संभावना है। वहीं सिंगरौली सीधी अनूपपुर शहडोल जिले में बारिश का अनुमान है। यहां बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश दर्ज
उमरिया 21.4 सिवनी 20.8 मंडला 16.1 रीवा 12.6 जबलपुर 11.8 छिंदवाड़ा 10.6
सीधी 8.6 सतना 7.7 नरसिंहपुर 4.0 मलाजखंड 2.9 पचमढ़ी 2.4 खजुराहो 2.0
दमोह 1.0 बेतूल 0.4 (आंकड़े मिली मीटर में हैं)

यहां ठंडा गरम 
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.02 डिग्री सेंटीग्रेड खरगोन में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेंटीग्रेड ग्वालियर में दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed